महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है. उन्होंने मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की है. उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुरकर भी भाजपा में शामिल हो गए है.
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हुए। pic.twitter.com/Ujj3wZFqI4
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने अशोक चव्हाण को राज्यसभा राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. कल यानी बुधवार (14 फरवरी, 2024) को वे राज्यसभा का नामांकन दाखिल कर सकते है. आपको बता दे कि भाजपा में आने से एक दिन पहले यानी सोमवार (12 फरवरी, 2024) को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया था.
LIVE |📍 मुंबई | माध्यमांशी संवाद (13-02-2024) https://t.co/bm7AlBmeHe
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) February 13, 2024