![अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल पीएम मोदी](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/02/GG66KPZa0AAiaRV.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 फरवरी) को गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लोगों का अभिवादन किया। बता दे कि अमूल दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी संस्था है।
यह भी पढ़े: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने दी बधाई
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
देश में अमूल जैसा कोई ब्रांड नही : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं। आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है। अमूल यानी विश्वास, अमूल यानी विकास, अमूल यानी जनभागीदारी, अमूल यानी किसानों का सशक्तिकरण, अमूल यानी समय के साथ आधुनिकता का समावेश, अमूल यानी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा, अमूल यानी बड़े सपने, बड़े संकल्प और उससे भी बड़ी सिद्धियां। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे पशुपालकों की ये संस्था आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही है, वही तो संगठन की शक्ति है, सहकार की शक्ति है।
यह भी पढ़े: जम्मू में PM मोदी ने किया 32,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक भारत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है। भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है। आज जब भारत women led development के मात्र के साथ आगे बढ़ रहा है, तो भारत के डेयरी सेक्टर की ये सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।
भारत की प्रत्येक महिला की आर्थिक शक्ति बढ़ानी है : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत की प्रत्येक महिला की आर्थिक शक्ति बढ़नी आवश्यक है, इसलिए हमारी सरकार आज महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए भी चौतरफा काम कर रही है। मुद्रा योजना के तहत सरकार ने जो 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है, उसकी करीब 70% लाभार्थी बहन-बेटियां ही हैं।
यह भी पढ़े: PM मोदी ने संभल में कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास
भारत की आत्मा गांव में बसती है : पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त होना जरूरी है। पहले की सरकारें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जरूरतों को टुकड़ों में देखती थीं। हम गांव के हर पहलू को प्राथमिकता देते हुए काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। हमने किसानों को ऐसे आधुनिक बीज दिए हैं, जो जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकें। भाजपा सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का भी काम कर रही है।
PM Shri @narendramodi attends the Golden Jubilee Celebration of GCMMF in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/asE9PYb01R
— BJP (@BJP4India) February 22, 2024