दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए आज बेहद ही ख़ास दिन था। दिल्ली में हालही में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसके नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। वही अरविंद केजरीवाल को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना
पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के सामने खड़े हैं। इसके साथ फिल्म डायरेक्टर ने लिखा – हर सवाल-जवाब यहीं होगा। हर चीज का हिसाब – किताब यही होगा। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसके साथ भाजपा और कांग्रेस की सीट के आंकड़े भी शेयर किए।
दिल्ली में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत
बतातें चलें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को हुए थे। आंकड़े पर नजर डालें तो भाजपा को 48 सीट और आप को 23 सीट मिली हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूर-दूर तक कही नजर नहीं आ रही हैं। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा अपनी सत्ता बरक़रार करने में कामयाब रही है। देखना दिलचस्प रहने वाला है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर अरविंद केजरीवाल क्या कुछ कहतें हैं।