![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-design4142.webp)
2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव आज यानी 19 अप्रैल को शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पहले चरण में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहा है उनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और लक्षद्वीप है।
दोपहर 3 बजे तक का वोटिंग आकंड़ा
- राजस्थान – 41.5 प्रतिशत
- उत्तर प्रदेश – 45.47 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश- 53 प्रतिशत
- असम – 60.70 प्रतिशत
- महाराष्ट्र – 44 प्रतिशत
- बिहार- 40 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल – 66 प्रतिशत
- मणिपुर – 62.58 प्रतिशत
- त्रिपुरा- 68 प्रतिशत
- जम्मू कश्मीर – 57.09 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ – 58 प्रतिशत
- तमिलनाडु – 51 प्रतिशत
- उत्तराखंड – 45.5 प्रतिशत
- अरुणाचल प्रदेश – 53.02 प्रतिशत
- मेघालय – 61.95 प्रतिशत
- अंडमान निकोबार – 45.48 प्रतिशत
- मिजोरम – 48.93 प्रतिशत
- नागालैंड – 50.61 प्रतिशत
- पुडुचेरी – 58.86 प्रतिशत
- सिक्किम – 52.7 प्रतिशत
- लक्षद्वीप – 43. 98 प्रतिशत
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। वही, 20 से 29 वर्ष की उम्र के वोटर्स की संख्या 3.51 करोड़ है। नके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बता दे कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण की वोटिंग होगी। कुल 7 चरण में 543 सीटों पर 1 जून को वोटिंग खत्म होगी। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
PM मोदी ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!
लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2024