Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने लोकसभा में पेश किया बजट 2024-25, शिक्षा लोन पर 3% की छूट

समाचारपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने लोकसभा में पेश किया बजट 2024-25, शिक्षा लोन पर 3% की छूट

Jagruk Times
Last updated: July 23, 2024 8:05 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
nirmala sitharaman
nirmala sitharaman
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने लोकसभा में पेश किया बजट 2024-25, शिक्षा लोन पर 3% की छूट 3

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को लोकसभा सभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कई बड़े ऐलान किए। सरकार ने 7 लाख 75 हजार तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। यानी उन्हें 17 हजार 500 रुपए का लाभ हुआ है।

- Advertisement -

वित्त मंत्री ने बजट में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। न्यू टैक्स रिजीम के तहत नए टैक्स स्लैब में अब 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि 3 से 7 लाख पर 5 प्रतिशत, 7 से 10 लाख पर 10 प्रतिशत, 10 से 12 लाख पर 15 प्रतिशत और 12 से 15 लाख पर 20 प्रतिशत टैक्स और 15 लाख से अधिक सैलरी पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ।

इसके अलावा कैंसर की तीन दवाएं सोना-चांदी से बने गहने, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर और चमड़े से बने सामान को भी सस्ता किया गया है। मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15 प्रतिशत हुआ। वही, सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6 प्रतिशत हुआ है।

सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए 15 हजार और बिहार के लिए 58.9 हजार करोड़ की मदद देने की घोषणा की है। बजट में किसान के लिए, युवाओं के लिए, महिलाओं और लड़कियों के लिए, सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए, शिक्षा लोन के लिए, फर्स्ट जॉब वालों के लिए और वेतनभोगी के लिए घोषणा की गई।

न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्लैब में हुआ बदलाव

0-3 लाख की इनकम पर कोई टैक्स नहीं

3 से 7 लाख की इनकम पर 5 प्रतिशत टैक्स

7 से 10 लाख की इनकम पर 10 प्रतिशत टैक्स

10-12 लाख की इनकम पर 15 प्रतिशत टैक्स

12-15 लाख की इनकम पर 20 प्रतिशत टैक्स

15 लाख से अधिक पर 30 प्रतिशत टैक्स

बजट में ये हुआ सस्ता

कैंसर दवा

सोना-चांदी

मोबाइल फोन

मोबाइल चार्जर

एक्सरे मशीन

सोलर सेट्स

प्लेटिनम

बिजली के तार

लेदर के सामान

सीफूडस

बजट की बड़ी बातें

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए: न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख 75 हजार तक की इनकम टैक्स फ्री, 17 हजार 500 रुपए का लाभ। फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई।

फर्स्ट जॉब पाने वाले के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।

शिक्षा लोन के लिए: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 प्रतिशत तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर वर्ष एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

किसान के लिए: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

युवाओं के लिए: मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा। 5000 रुपए हर महीना इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

लड़कियों और महिलाओं के लिए: लड़कियों और महिलाओं के लिए फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है।

सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए: सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।

ग्रामीण विकास के लिए: बजट में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए: आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 58.9 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत एक करोड़ परिवारों को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से आवास मुहैया कराए जाएंगे। सरकार शहरी मकानों के लिए सस्ती दर पर कर्ज के लिए ब्याज सब्सिडी योजना लाएगी। पूर्वोत्तर राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 से ज्यादा शाखाएं स्थापित की जाएंगी।

बता दे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। फिर वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट करने के लिए संसद पहुंचीं। इस दौरान उनके हाथ में टैबलेट नजर आया।

वित्त मंत्री ने इस बार 11वीं बार मोदी सरकार बजट पेश किया। उन्होंने लगातार सातवीं बार बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रच दिया है। इस बजट के साथ ही वित्त मंत्री ने पूर्व पीएम और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। निर्मला सीतारमण 7वीं बार अंतरिम बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री होंगी।

TAGGED:bjpBudget 2024Budget 2024-25hindi newsModi Governmentnews in hindiNirmala Sitharamanpolitics
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article निर्मला सीतारमण Economic Survey 2024: लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वे 2023-24
Next Article Dr. Damodar Khadse वरिष्ठ साहित्यकार Dr. Damodar Khadse “राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान”
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स
June 7, 2025
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
समाचार मनोरंजन मुंबई
June 7, 2025
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोही Short News पाली राजस्थान
June 7, 2025
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade, मिट्टी से तिलक कर वीरता को नमन किया
समाचार Short News राजस्थान
June 7, 2025
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
June 7, 2025
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
सिरोही Short News पॉलिटिक्स राजस्थान समाचार
June 7, 2025
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
समाचार मनोरंजन राष्ट्रीय
June 7, 2025
deepika
Allu Arjun की फिल्म में Deepika Padukone हुई शामिल, मेकर्स ने किया वीडियो शेयर
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
box office
Housefull 5 First Day Box Collection : धमाकेदार ओपनिंग ? हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
salman khan
Salman Khan और Sanjay Dutt की फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खूंखार है एक्टर्स का अवतार
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?