Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » ‘गांव-गांव संदेश पहुंचाएं, जीवन है अनमोल’ : जिला कलक्टर Nishant Jain

समाचारबाड़मेरराजस्थान

‘गांव-गांव संदेश पहुंचाएं, जीवन है अनमोल’ : जिला कलक्टर Nishant Jain

Jagruk Times
Last updated: August 3, 2024 7:50 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
गांव-गांव संदेश पहुंचाएं, जीवन है अनमोल : जिला कलक्टर Nishant Jain
WhatsApp Image 2024 08 03 at 5.46.12 PM

बाड़मेर। गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाएं कि मानव जीवन अनमोल है। छोटी-मोटी बातों को लेकर आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएं। इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए महिला सरपंच,साथिन एवं सुरक्षा सखियां सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल में जीवन है अनमोल अभियान-2 के तहत आयोजित आमुखीकरण कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए यह बात कही।

- Advertisement -

जिला कलक्टर निशांत जैन (Nishant Jain) ने कहा कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अनमोल जीवन को बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। बाड़मेर जिले में निरंतर बढ़ रही आत्महत्याओं की घटनाओं की रोकथाम के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, एक्शन एड एवं यूनिसेफ का यह प्रयास तभी कारगर साबित होगा। जब इस कार्यशाला में शामिल महिलाएं अपने गांव एवं घर तक यह बात पहुंचाएगी कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है।

जिला कलक्टर ने कहा कि विशेषकर महिलाओं को यह समझना होगा कि वे खुद है तो सब कुछ है। उनके बिना कुछ भी नहीं है। सीमावर्ती बाड़मेर जिले में विपरित परिस्थितियों के बावजूद जिस हिम्मत और मजबूती के साथ महिलाएं जीवन यापन करती है, वह अपने आप में एक मिसाल है। ऐसे में उनको हर समस्या का मजबूती के साथ मुकाबला करने एवं किसी भी स्थिति में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि जीवन है अनमोल अभियान के साथ मिशन सुरक्षा चक्र के द्वितीय चरण को चलाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में मनुहार करते हुए महिला सरपंच, साथिनां एवं सुरक्षा सखियां से सहयोग करने का अनुरोध किया।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने कहा कि परिवार को आगे बढ़ाने एवं बच्चों को संस्कार देने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जीवन है अनमोल अभियान में महिलाओं से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि अगर अपने आसपास में कोई व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव में दिखे तो उसके साथ समझाइश का प्रयास करें। इसके लिए काउसंलर का सहयोग लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। छोटे-मोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर घर परिवार में समझाइश के जरिए निपटाने का प्रयास करें। महिलाओं के बिना परिवार अधूरा है। महिलाएं अपने बच्चों को इस तरह के संस्कार दें कि वे भविष्य में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएं। उन्होंने बच्चों पर विशेष ध्यान देने एवं मोबाइल के सदुपयोग की जरूरत जताते हुए मीडिया से भी आत्महत्या प्रकरण की रिपोर्टिंग में सावधानी बरतने का अनुरोध किया।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। इससे परिवार के साथ सामाजिक स्तर पर बहुत बड़ी क्षति होती है। यह बड़ा दुखद पहलू है। इसको रोकने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में शामिल हुए महिलाएं घर घर आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता का संदेश पहुंचाएं। यह अभियान तभी सफल होगा, जब स्थानीय स्तर पर जागरूकता संदेश पहुंचेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने मारवाड़ी भाषा में जीवन से जुड़े विविध पहलूओं के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाएं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं ऐसे बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेती है, जिन्होंने अभी तक दुनिया देखी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जन्म लेते ही समस्याओं का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जीवन में आने वाले समस्याओं एवं चुनौतियों का धैर्य के साथ मुकाबला करें और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएं।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हरेन्द्र भाखर ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करते हुए हर परिस्थितियों से लड़ने का निश्चय कर लें तो निसंदेह कोई रास्ता निकल जाएगा। उन्होंने आत्महत्या की रोकथाम से जुड़े विविध पहलूओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत में महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने अनमोल जीवन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आत्महत्या घिनौना कृत्य है। उन्होंने आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अनमोल जीवन अभियान के तहत अगर छोटे प्रयास से किसी का जीवन बच जाता है,तो वह मानवता के लिए मिसाल होगी। कार्यशाला का संचालन करते हुए प्रोफेसर डा. मुकेश पचौरी ने जीवन है, अनमोल अभियान से जुड़े विविध पहलूओं के बारे में अवगत कराया। एक्शन एड की जिला समन्वयक भाग्यश्री ने अनमोल जीवन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सबकी सक्रिय भागीदारी की जरूरत जताई। एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला में बाड़मेर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों की सरपंच, साथिन एवं सुरक्षा सखी शामिल हुई।

ब्लाक लेवल पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

जीवन है अनमोल अभियान- 2 के तहत आत्महत्याओ की रोकथाम के लिए ब्लाक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मिशन सुरक्षा चक्र-2 के माध्यम से एनीमिया के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

TAGGED:Barmer DM Nishant JainBarmer News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindiSP Narendra Singh Meenaअनमोल जीवन अभियान
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Revdar Revdar में दिन दहाड़े पिस्टल से फायर कर लुटेरों ने लुटे लाखों की नगदी
Next Article माहेश्वरी महिला संगठन Bhilwara: आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाई पिकनिक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

PBKS vs RCB Final 2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी पंजाब और बेंगलुरु की भिड़ंत, इतने बजे शुरू होगा मैच
PBKS vs RCB Final 2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब और बेंगलुरु की भिड़ंत, इतने बजे शुरू होगा मैच
समाचार स्पोर्ट्स
June 3, 2025
Jodhpur: रेलवे ने ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने वाले 1500 से अधिक यात्रियों से लिया जुर्माना
Jodhpur: रेलवे ने ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने वाले 1500 से अधिक यात्रियों से लिया जुर्माना
समाचार राजस्थान
June 3, 2025
Khan Sir ने रचाई शादी, छात्रों को सबसे पहले दी जानकारी
Khan Sir ने रचाई शादी, छात्रों को सबसे पहले दी जानकारी
समाचार राष्ट्रीय
June 3, 2025
Sirohi में झोलाछाप पर बड़ी कार्रवाई
Sirohi में झोलाछाप पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक से दवाइयां व उपकरण जब्त
सिरोही राजस्थान समाचार
June 3, 2025
raja saab
Raja Saab New Release Date : Prabhas की फिल्म राजा साब को मिली नई रिलीज डेट, जल्द होगा आउट Teaser
मनोरंजन समाचार
June 3, 2025
rajkmuar rao
Rajkumar Rao की फिल्म Maalik का Motion Poster आया सामने, खूंखार है एक्टर का अंदाज
मनोरंजन समाचार
June 3, 2025
Untitled design 7 2
Kartik Aryan की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri की रिलीज डेट हुई पक्की, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
मनोरंजन समाचार
June 2, 2025
Rajsamand में Mock Drill का आयोजन, सभी टीमों ने दिखाई तत्परता, कलेक्टर ने की सराहना
Rajsamand में Mock Drill का आयोजन, सभी टीमों ने दिखाई तत्परता, कलेक्टर ने की सराहना
समाचार राजस्थान
June 2, 2025
पर्यावरण एवं वन्यजीव प्रेमी
केन्द्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने वन्यजीव प्रेमी स्व. Radheshyam Paimani के परिवारजनों को बंधाया ढाढस
Short News राजस्थान समाचार
June 2, 2025
Pali: रानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 303 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त
Pali: रानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 303 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त
राजस्थान Short News पाली समाचार
June 2, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?