इन दिनों बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में हमें देखने को मिली है। लेकिन पुरानी फिल्मों का जादू लोगों की पुरानी यादों को ताजा करता है। इस लिस्ट में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) है। बॉक्स ऑफिस पर पहली बार भले ही ये फिल्म ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन दोबारा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
क्या था फिल्म का कलेक्शन
फिल्म सनम तेरी कसम साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी थी। तब यह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। यह फिल्म ने 16 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिज़नेस भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ने अब एडवांस बुकिंग में करोड़ो का बिज़नेस कर लिया है।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने इंदर और सरु के किरदार को निभाया है। पिता की ख़ुशी के लिए सरु IIT-IIM से पढ़ा लिखा लड़का ढूंढ रही थी। लेकिन सरु को इंदर से प्यार हो जाता है। लेकिन इंदर वैसा लड़का नहीं होता है, जैसा सरु के पिता चाहते हैं। दोनों की इस प्रेम कहानी को फैंस का खूब सारा प्यार मिला था।
बनेगा इस फिल्म का सीक्वल
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। जिस वजह से अब मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालही में मेकर्स इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहें हैं। सनम तेरी कसम 2 में फिर से हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे।