
सोजत सिटी (Sojat City) एनएच-162 पर नागाबेरी सरहद में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार असगर अली (निवासी इन्द्रोका की ढाणी थाना रोहिट जिला पाली हाल सोजत सिटी) की टैंकर को ओवरटेक करते समय टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस पहुंची, यातायात सुचारू करवाया और शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन थाने में खड़े करवाए गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
