![पक्षी घर](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80-%E0%A4%98%E0%A4%B0.webp)
नाडोल। ऋकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भामाशाह स्व. मांगीलाल भूरमल राजावत राठौड़ (जैन) परिवार द्वारा पुत्रवधु स्व. ममता बेन की स्मृति में भव्य पक्षी घर निर्माणाधीन है। इस पहाड़ी पर रोजाना हजारों पक्षी विचरण करते हैं। उनको रहने कि लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नाडोल कस्बे का पहला 55 फीट ऊंचा पक्षी घर बन रहा है। जिसका कार्य मोहनलाल मेवाडा, जितेंद्र कुमार चौधरी, भरत कुमार शर्मा, पुजारी मदनलाल रावल और गणेशलाल रावल के देख-रेख में संपन्न हो रहा है।