
रानीवाड़ा (Raniwada) भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ राजस्थान जयपुर की ओर से जिले में नई नियुक्तियाँ करते हुए संगठन विस्तार को गति दी गई है। प्रदेश मंत्री छैलसिंह चारण द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शोभाराम डांगी के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत दो महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार घनश्याम त्रिवेदी को भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ, जिला पाली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीनेश सिंह चौहान को जिला पाली का महामंत्री बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश मंत्री चारण ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिला स्तरीय कार्यकारिणी का जल्द गठन कर इसकी सूचना महासंघ को अवगत कराएं, ताकि संगठन की गतिविधियों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके। प्रदेश मंत्री छैलसिंह चारण ने बताया कि नई नियुक्तियों से जिले में जलदाय कर्मचारियों के संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
