Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajsamand: फियावड़ी में श्री मंगरी श्याम भैरवनाथ का भव्य मंदिर तैयार, 11 फरवरी से शुरू मेवाड़ का महाकुंभ,10 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव

समाचारराजस्थान

Rajsamand: फियावड़ी में श्री मंगरी श्याम भैरवनाथ का भव्य मंदिर तैयार, 11 फरवरी से शुरू मेवाड़ का महाकुंभ,10 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव

Jagruk Times
Last updated: February 10, 2026 3:51 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
1000287791
1000287791
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) कुंवारिया तहसील क्षेत्र के फियावड़ी गांव में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। यहाँ 11फरवरी से मेवाड़ के महाकुंभ शुरू होने जा रहा है इसमें एक हजार से लेकर पंद्रह सौ की संख्या में संत महंत शिरकत करेंगे, वर्षों से पहाड़ी पर ओटले पर विराजित श्री मंगरी श्याम भैरवनाथ अब भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। बावजी के स्वप्न आदेश से प्रारंभ हुआ यह मंदिर निर्माण कार्य करीब पांच वर्षों में पूर्ण हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक दस दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।श्री मंगरी श्याम भैरवनाथ के अनन्य भक्त कान्हा राजगुरु ने बताया कि लंबे समय से भक्त मंदिर निर्माण की कामना कर रहे थे, लेकिन बावजी द्वारा पाती नहीं मिलने के कारण निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। करीब पांच वर्ष पूर्व भैरवनाथ ने मुख्य भोपाजी किशन गाडरी को स्वप्न में दर्शन देकर भव्य मंदिर निर्माण का आदेश दिया। इसके बाद गांव के भामाशाहों एवं ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया, जो अब पूर्णता को प्राप्त हो चुका है।गणपति स्थापना से होगा महोत्सव का शुभारंभमहोत्सव का शुभारंभ बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 9 बजे शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना एवं अनुष्ठान के साथ होगा। 12 फरवरी को फियावड़ी के हनुमान मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो लगभग तीन किलोमीटर का मार्ग तय कर श्री मंगरी श्याम भैरवनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में कुंवारिया, आमेट से लेकर नाथद्वारा तक की 5100 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी।भागवत कथा व संतों का सान्निध्यकलश यात्रा के पश्चात भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ होगा। वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं 18 से 20 फरवरी तक देवी श्री चित्रलेखा के मुखारविंद से अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक दिव्य सत्संग आयोजित होगा।इसके साथ ही 13 से 15 फरवरी तक हरिद्वार स्थित श्री सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर के निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि का दिव्य आशीर्वचन भी प्राप्त होगा। महोत्सव में आवरी माता झड़ोल आश्रम के महामंडलेश्वर महंत सीतारामदास, महंत दिगंबर कुशाल भारती एवं सूरजकुंड आश्रम कुंभलगढ़ के महंत अवधेश चैतन्य का सान्निध्य रहेगा। यज्ञाचार्य पंडित राहुल महाराज होंगे।-9 दिन तक गूंजेगी भजन संध्या-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 11 से 19 फरवरी तक प्रतिदिन रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें आशा वैष्णव, जगदीश वैष्णव, राधेश्याम वैष्णव, गोवर्धन जाट, भगवत सुथार, मोईनुद्दीन मनचला, दिलीप गवैया, प्रकाश माली, पिंटू सेन सहित दिल्ली के कलाकारों द्वारा महाकाल की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। अंतिम दिनों में छोटूसिंह रावणा, नरेश प्रजापत, मधुबाला राव, गोकुल शर्मा एवं महावीर सांखला भजनों की प्रस्तुति देंगे।25 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्थामहोत्सव को लेकर विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक साथ करीब 25 हजार श्रद्धालु बैठ सकेंगे। साथ ही भोजनशाला में प्रतिदिन शाम 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन की सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। प्रसाद वितरण व व्यवस्थाओं के लिए इंदौर से 200 कार्यकर्ताओं की विशेष टीम भी बुलाई गई है।20 फरवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा16 फरवरी को प्रातः 8 बजे जल यात्रा, हेमाद्री एवं मंडप प्रवेश के साथ अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ होगा। 20 फरवरी को शुभ मुहूर्त में प्रातः 9 बजे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। समारोह को लेकर मंदिर के भोपाजी किशन लाल गायरी, कान्हा राजगुरु, ओम व्यास, संतोष राजगुरु प्रशासक सरपँच सुरेश चन्द्र चौधरी, राहुल कुमार, उदयलाल गायरी, कन्हैया गायरी सहित सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000287788 Rajsamand : आर डी सी गणतंत्र दिवस शिविर से लौटने पर कैडेट्स का किया हर्षपूर्ण स्वागत
Next Article 1000287800 Jaisalmer : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ की समीक्षा की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000287997
Pali : शहर में कुत्तों का आतंक चरम पर, शहर के नागरिकों का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287992
Barmer : जिला कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287982
Rajsamand : अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार ने की एसआईआर की समीक्षा
राजस्थान समाचार
February 10, 2026
1000287974
Barmer : जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग करेंः जैन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287971
Bhilwara: एसडीएम कॉलेज महिला आश्रम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष शिविर आयोजित
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287883
Jaisalmer : चेलक ग्राम उत्थान शिविर में योजनाओं का मौके पर मिला लाभ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287881
Bhilwara: वैश्य फेडरेशन महिला संगठन ने बालिका को भेंट की सिलाई मशीन, स्वरोजगार की ओर बढ़ाए कदम
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287875
Bhilwara: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया शक्ति दिवस, बच्चों को पिलाई आयरन सिरप
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287831
Rajsamand : राजस्थान बजट-2026 प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा :सांसद महिमा कुमारी मेवाड़
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287800
Jaisalmer : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ की समीक्षा की
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?