Rajsamand : पेंशन सत्यापन में राजसमंद प्रदेश में प्रथम, कलक्टर ने कार्मिकों का किया सम्मान

4 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा द्वारा चलाए किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक के पश्चात विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं पालनहार योजना सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, सीबीईओ और नगर निकायों के ईओ का सम्मान किया गया। जिला कलक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं पालनहार योजना सत्यापन में जिले का प्रदेश में प्रथम स्थान होने पर सभी को बधाई दी और आगे भी इसी तरह जन सेवा की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। दरअसल जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में जनवरी माह में प्रशासनिक हल्के में एक विशेष प्रण लिया गया था, जिसमें सुशासन का संदेश देते हुए पालनहार योजना, पेंशन सत्यापन एवं एनएफएसए के सभी लंबित प्रकरणों का इसी माह अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। जिला कलक्टर ने स्पष्ट कहा था कि जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है, उनका पालनहार सत्यापन 28 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण हो। वृद्ध, दिव्यांग एवं निराश्रित व्यक्तियों की पेंशन का सत्यापन समयबद्ध किया जाए तथा गरीब परिवारों को एनएफएसए का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए निरंतर समीक्षा की। विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों के माध्यम से प्रगति की मॉनिटरिंग की गई। परिणामस्वरूप राजसमंद जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर जिला कलक्टर ने पूरी टीम को श्रेय देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, उपखण्ड अधिकारी राजसमन्द बृजेश गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी देवगढ़ मोहकम सिंह, उपखण्ड अधिकारी नाथद्वारा रक्षा पारीक, उपखण्ड अधिकारी रेलमगरा बिन्दूबाला राजावत, उपखण्ड अधिकारी आमेट गोविन्द सिंह रत्नू, उपखण्ड अधिकारी कुम्भलगढ़ साक्षी पुरी, उपखण्ड अधिकारी भीम विकास शर्मा, विकास अधिकारी भीम कृष्ण मुरारी छलीया, विकास अधिकारी देवगढ़ / आमेट गुलाब गुर्जर, विकास अधिकारी रेलमगरा मामराज मीणा, विकास अधिकारी राजसमन्द, विकास अधिकारी कुम्भलगढ़ मांगीलाल, विकास अधिकारी खमनोर हनुवीर सिंह, विकास अधिकारी देलवाड़ा नवीन गौड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त कुमार बिन्दल, पीएमओ रमेश रजक को सम्मानित किया गया। इसी तरह आयुक्त बृजेश राय, अधिशाषी अधिकारी नाथद्वारा सौरभ जिन्दल, अधिशाषी अधिकारी भीम मनोज अरोड़ा, उप निदेशक उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्तिक चारण, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेलमगरा / आमेट प्रमोद कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी भीम / देवगढ़ संजय सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बालदी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) घनश्याम गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) गिरिजा शंकर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीम मिठ्ठूसिंह रावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवगढ़ दयानन्द, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट नारायण सिंह राव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजसमन्द उषा टेलर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेलमगरा यशवन्त कुमार जोशी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुम्भलगढ़ नुतन प्रकाश जोशी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खमनोर लक्ष्मण गिरी गोस्वामी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देलवाड़ा कमलेन्द्र सिंह, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version