
राजसमंद (Rajsamand) राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर की ओर से आयोजित 45वीं छात्र कला प्रदर्शनी में सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की छात्रा जागृति कुमावत पुत्री हरिकांत कुमावत की कृति “शिव शक्ति” राज्य स्तर पर चयनित हुई है। इसमें शिव और शक्ति के प्रेम स्वरूप को चार विभिन्न रंगों से संयोजित किया है। राज्य भर से प्राप्त 536 कलाकृतियों में से जागृति की उत्कृष्ट कृति का चयन हुआ है। यह रचना विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रेषिका द्विवेदी के मार्गदर्शन में वुड कट माध्यम में बनी है। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चेतना टिक्कीवाल ने छात्रा को बधाई दी। प्राचार्य नरेंद्र कुमावत ने छात्रा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे महाविद्यालय की उपलब्धि बताया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
