
राजसमन्द (Rajsamand) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी, का जन्मदिन भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा 100 फिट पर गौ सेवा करके मनाया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी, ने बताया कि पूर्व प्रद्देश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ भाजपा सांसद सीपी जोशी के जन्मदिन पर सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौ सेवा करते हुए 100 फिट रोड़ स्थित गौ माता को रचका खिला करके जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक जिला मंत्री खुशकमल कुमावत तरुणा कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़ ,जिला प्रवक्ता नर्बदा शंकर पालीवाल, मुरारी आशिया, ओबीसी मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट चंपा लाल कुमावत बंशी लाल गुर्जर मोहन कुमावत सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
