कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल ने हाथरस के ग्रीन पार्क में पीड़ितों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने अलीगढ़ पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की थी।
हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं।
📍 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/q0NDQTQgQL
जानकारी के मुताबिक, राहुल सुबह ही दिल्ली से अलीगढ़ और हाथरस के लिए रवाना हुए थे। वह अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। राहुल अलीगढ़ के बाद हाथरस पहुंचे और उन्होंने वहां पर भी पीड़ितों से मुलाकात की।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले।
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में आपके साथ है।
📍 हाथरस, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/BhAdxs0PPB
बता दे कि हाथरस में मंगलवार (2 जुलाई) को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत गई थी और कई लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।
वही, पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात कि मुआवजा तुरंत मिलना चाहिए। क्योंकि ये सभी गरीब परिवार हैं और उन्हें मुआवजे की अभी जरूरत है। मैं यूपी के सीएम से विनती करता हूं कि दिल खोल कर मुआवजा दें।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपने 6 महीने बाद दिया, एक साल बाद दिया तो इससे किसी का फायदा नहीं है। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए और जितना भी दिया जाए दिल खोल कर दिया जाना चाहिए। परिवार वालों ने कहा कि प्रशासन की कमी है। बता दे कि राहुल अलीगढ़ में काजल के घर पहुंचे थे, जिनकी मां और भाई की हाथरस हादसे में मौत हो गई।
#WATCH | Hathras, Uttar Pradesh: After meeting the bereaved families of the Hathras Stampede accident, Congress leader and Lok Sabha MP Rahul Gandhi says, "A lot of families have been affected and many people have died… I dont want to politicise this. There have been… pic.twitter.com/dohI2TpGVY
— ANI (@ANI) July 5, 2024
आपको बता दे, 2 जुलाई, 2024 को हाथरस जिले के फुलरई गांव में धार्मिक उपदेशक सूरज पाल का सत्संग था, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में मारे गए ज्यादातर लोगों में महिलाएं शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सूरज पाल को मानने वाले उनके अनुयायी नारायण साकार हरि और भोले बाबा के तौर पर जानते हैं। हादसे के बाद से ही बाबा फरार है और उनकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।