Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

समाचारपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jagruk Times
Last updated: August 31, 2024 6:46 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
WhatsApp Image 2024 08 31 at 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज शनिवार (31 अगस्त, 2204) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। बता दे कि ये तीन वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल के बीच चलेंगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -

इस मौके पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक, देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोविल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये आधुनिकता, ये रफ्तार…हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। पीएम ने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत के विजन का एक मजबूत स्तंभ है। रेलवे लाइनों का दोहरीकरण हो, इलेक्ट्रिफिकेशन हो, नई ट्रेनों को चलाना हो, नए रूट्स का निर्माण हो…इन सभी पर तेजी से काम हो रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगाई है। लेकिन हमें अभी इस दिशा में बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक भारतीय रेल गरीब, मध्यम वर्ग सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।

तीनों वंदे भारत ट्रेन का टाइम-टेबल

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 1 सितंबर, 2024 से चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन ट्रेन सप्ताह में केवल 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 06:35 बजे खुलेगी। वही, ट्रेन दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22489 दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से रवाना होगी और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेंगी। मेरठ से लखनऊ के बीच 459 किलोमीटर की दूरी ट्रेन केवल 7.10 घंटे में तय कर लेगी।

मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में केवल 6 दिन पटरी पर दौड़गी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 20671 मदुरै से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:00 बजे बेंगलुरु छावनी पहुचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20672 बेंगलुरु छावनी से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

PM Shri @narendramodi flags off three Vande Bharat trains. https://t.co/UjimM7n6GF

— BJP (@BJP4India) August 31, 2024
TAGGED:bjphindi newsIndian Railwaysnews in hindiPM Narendra ModiRail Minister Ashwini VaishnavVande Bharat ExpressVande Bharat Trains
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Rajasthan News: भीलवाड़ा जिला पुलिस ने निकाला रूट मार्च Rajasthan News: भीलवाड़ा जिला पुलिस ने निकाला रूट मार्च
Next Article संगिनी जेएसजी संगिनी जेएसजी द्वारा पिकनिक, स्नेह मिलन आयोजित, दिया भक्ति, प्रेम और आनंद का संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन
Pali: ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन, बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ दिखाई प्रतिभा
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा, बिक्री पर रोक, नोटिस जारी
समाचार राजस्थान
June 23, 2025
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
समाचार Short News राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
समाचार पॉलिटिक्स बाड़मेर राजस्थान
June 23, 2025
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार
June 23, 2025
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
समाचार राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?