Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

6 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज शनिवार (31 अगस्त, 2204) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। बता दे कि ये तीन वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल के बीच चलेंगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक, देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोविल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये आधुनिकता, ये रफ्तार…हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। पीएम ने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत के विजन का एक मजबूत स्तंभ है। रेलवे लाइनों का दोहरीकरण हो, इलेक्ट्रिफिकेशन हो, नई ट्रेनों को चलाना हो, नए रूट्स का निर्माण हो…इन सभी पर तेजी से काम हो रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगाई है। लेकिन हमें अभी इस दिशा में बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक भारतीय रेल गरीब, मध्यम वर्ग सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।

तीनों वंदे भारत ट्रेन का टाइम-टेबल

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 1 सितंबर, 2024 से चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन ट्रेन सप्ताह में केवल 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 06:35 बजे खुलेगी। वही, ट्रेन दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22489 दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से रवाना होगी और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेंगी। मेरठ से लखनऊ के बीच 459 किलोमीटर की दूरी ट्रेन केवल 7.10 घंटे में तय कर लेगी।

मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में केवल 6 दिन पटरी पर दौड़गी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 20671 मदुरै से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:00 बजे बेंगलुरु छावनी पहुचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20672 बेंगलुरु छावनी से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version