![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B5%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A5%81-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.webp)
जालोर। भारतीय वुशू संघ के तत्वावधान में जम्मू में 26 से 31 मार्च तक आयोजित 23वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता व खेलो इंडिया राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 कांस्य, 2 रजत सहित कुल 8 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। जिला वुशु संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा व अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में दिव्या गोदारा ने रजत पदक, मयंक भादरु, विहानराज सक्सेना, ईशिता चौधरी, सनाया बेनीवाल व योगेंद्र चौहान ने कांस्य पदक अर्जित किया।वहीं खेलो इंडिया राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में वंदना चौहान ने रजत पदक व सनाया बेनीवाल ने कांस्य पदक अर्जित कर जालोर सहित समूचे राजस्थान का गौरव बढ़ाया।
वुशु खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि वुशू कोच देवेश आर्य व प्रीतमसिंह राठौड़ के सानिध्य में हासिल की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, महासचिव ममता वर्मा, इंटरनेशनल वुशु कोच राजेश कुमार टेलर,जिला वुशु संघ के संरक्षक दलपतसिंह आर्य,आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संचालक प्रशांत सिंह,सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष विनोद आर्य, संगठन मंत्री कांतिलाल आर्य, भरत मेघवाल, छगन आर्य, जगदीश आर्य, अम्बिका प्रसाद तिवारी, वरुण शर्मा, छगननाथ, मोहनलाल आर्य, ओमप्रकाश खंडेलवाल, जितेंद्र परिहार, भूराराम आर्य, चिंकु देवी, अक्षयपाल सिंह राठौड़, किरण चौहान, डूंगाराम जांगिड़, संतोष सोनी सहित वुशु खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।