Pali : विश्व हिंदू परिषद जिला बैठक में आगामी रामोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

2 Min Read
Pali

पाली (Pali) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक का आगाज हंस निर्वाण सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह ने भारत माता श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आगाज किया गया। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक आगामी कार्यक्रम रामनवमी महोत्सव को लेकर आयोजित की गई ।प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम खंड उपखंड स्तर पर आयोजित हो साथ ही हनुमान जन्मोत्सव पर भी कार्यक्रम आयोजित हो। आगामी मई जून महीने में विश्व हिंदू परिषद शिक्षा वर्ग व दुर्गा वाहिनी वर्ग के शिविर लगेंगे जिसमें भी पाली जिले से कार्यकर्ता जाए और भाग ले इससे संगठन कार्य बढेगा ।बैठक में पाली जिले के 6 प्रखंड पाली नगर,पाली ग्रामीण, स्टेशन क्षेत्र, मारवाड़ जंक्शन, रोहट, खिवाड़ा, प्रखण्ड से कार्यकर्ता उपस्थित रहे । साथ ही संगठन कार्य बढे इसको लेकर दुर्गावाहिनी जिला कालेज छात्रा प्रमुख निकिता लखारा, पाली दुर्गावाहिनी प्रखण्ड संयोजिका ज्योति पंडित, प्रखण्ड बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख अंजली, प्रखण्ड कालेज छात्रा प्रमुख -जया कुमावत, कालेज छात्रा सह प्रमुख – साक्षी परिहार, शक्ति साधना केन्द्र प्रमुख – जीनल प्रजापत -शक्ति साधना केन्द्र सह प्रमुख – प्रियंका पंवार, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक महेन्द्र प्रजापत विहिप नगर सह मंत्री दुर्गेश चौहान, बजरंग बलो उपासना प्रमुख प्रमोद ‌गौड, प्रखण्ड गौ रक्षा प्रमुख मनीष दवे, सुरक्षा प्रमुख गौरव शर्मा, ग्रामीण प्रखण्ड सह संयोजक प्रताप सिंह, ग्रामीण प्रखण्ड- सह मंत्री विक्रम सिंह भावरी, ग्रामीण प्रखण्ड उपाध्यक्ष पद‌माराम देवासी इन सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गयी। बैठक का संचालन जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सह मंत्री प्रवीण सीरवी ने किया । बैठक में पाली जिले के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version