
नई दिल्ली (New Delhi) रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से अर्जेंटीना में माउंट अकंकागुआ के लिए एक जॉइंट अभियान को हरी झंडी दिखाई। 6हजार 961 मीटर ऊंचा यह पहाड़ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी और एशिया के बाहर दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यह जॉइंट अभियान नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स, पहलगाम मिलकर कर रहे हैं।टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल चोटी पर चढ़ना सिर्फ शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, टीम वर्क और मानसिक मजबूती की सच्ची परीक्षा है, जो भारत के बेहतरीन पर्वतारोहियों की पहचान है।
