Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी

समाचारमुंबईस्पोर्ट्स

मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी

Jagruk Times
Last updated: March 15, 2024 8:27 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
ranji trophy 2024
रणजी ट्रॉफी
मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी 3

मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2023-24 के रणजी ट्रॉफी सीजन के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से रौंदकर खिताब जीता। विदर्भ का तीसरा बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है।

- Advertisement -

538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम ने शानदार वापसी की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के स्कोर बोर्ड पर 248 रन लग चुके थे। हालांकि टीम को चैंपियन बनने के लिए 290 रन और बनाने थे लेकिन तनुष कोटियन ने अक्षय को एलबीडब्ल्यू आउट किया और पांचवें दिन मुंबई की मैच में वापसी कराई। उनके अलावा तुषार देशपांडे और कुलकर्णी ने भी शानदार गेंदबाजी की।

अक्षय वाडेकर का शतक

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर 42वां बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। दूसरी पारी में मुंबई ने विदर्भ को जीत के लिए 538 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में विदर्भ के लिए कप्तान अक्षय वाडेकर ने शानदार शतक जड़ा। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 65 रन की पारी खेली। हालांकि टीम 368 रन पर ढेर हो गई और मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया।

सस्ते में निपटे बल्लेबाज

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई द्वारा मिले 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ टीम के कप्तान अक्षय वाडेकर ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। अक्षय विदर्भ को जीत दिलाने का अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए नजर आए लेकिन तुषार कोटियन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। उनके अलावा हर्ष दुबे के बल्ले से 65 रन निकले। आदित्य सरवाते, यश ठाकुर और उमेश यादव सस्ते में पवेलियन लौटे।

मुंबई को चैंपियन बनाकर धवल कुलकर्णी ने लिया संन्यास

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच के पांचवें दिन मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव का आखिरी विकेट लेकर मुंबई को चैंपियन बनाया है। बता दें कि कुलकर्णी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके धवल ने 2007 में पहली बार मुंबई के लिए कोई मैच खेला था और आज 17 साल लंबे करियर को अलविदा कहने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। फाइनल मैच में धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 11 ओवर फेंके, जिनमें से 5 मेडन रहे। उन्होंने पहली पारी में केवल 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 10वें विकेट के रूप में उमेश यादव की गिल्लियां बिखेरते हुए मुंबई को चैंपियन बनाया।

तनुष कोटियन ने झटके 7 विकेट

मुंबई टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। फाइनल मुकाबले मैं विदर्भ के खिलाफ मुंबई के तनुष कोटियन ने दोनों परियो को मिलाकर कुल 7 विकेट झटके। पहली पारी मैं उन्होंने 3 विकेट हासिल किये। जबकि दूसरी पारी मैं तनुष को ४ विकेट मिले। मुशीर खान ने दूसरी पारी मैं गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

मुंबई की जीत पर श्रेयस ने जमकर किया डांस

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया है। उसने 42वीं बार यह खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को 169 रनों से हराया। मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर ने 95 रनों की पारी खेली थी। अय्यर टीम की जीत के बाद जमकर डांस करते दिखे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे। विदर्भ की टीम 105 रन और 368 रन ही बना सकी।

TAGGED:cricket news in hindinews in hindiRanji trophy 2024
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा
Next Article 31 साल की हुई आलिया भट्ट, पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे 31 साल की हुई आलिया भट्ट, पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000242121
Barmer : वर्तमान राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विविध आयोजन
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242116
Barmer : जल संरक्षण के विषय को राजनीति से ऊपर उठकर देखें : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242104
Raniwada : पूर्व विधायक देवल को मिली नई जिम्मेदारी, विधानसभा प्रभारी नियुक्त
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242101
Barmer : नया भारत सिर्फ बातों से नहीं, सशक्त इरादों से बना : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241882
Rajsamand: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की प्रेस ब्रीफिंग, विकास रथों को दिखाई हरी झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241861
Rajsamand : उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, रैली को दिखाई हर झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241852
Rajsamand : हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241843
उम्मेद सिंह राठौड़ बड़ी जीत से बनें Bhilwara जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241834
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन को लेकर Bhilwara के पदाधिकारीयो ने कि सभापति से विस्तृत चर्चा
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241829
Bhilwara : जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने कराई महिला को दवाइयां उपलब्ध
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?