Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Editorial: आज भी कई देशों में जानलेवा Malaria

समाचारसंपादकीय

Editorial: आज भी कई देशों में जानलेवा Malaria

Jagruk Times
Last updated: April 25, 2024 7:01 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
मच्छर
मच्छर
Editorial: आज भी कई देशों में जानलेवा Malaria 3

एक सौ तीस सालों से भी ज्यादा समय से जानकारी में होने के बावजूद मेडिकल साइंस, अभी भी Malaria से पार नहीं पा सकी। आज भी पूरी दुनिया में मलेरिया बड़े पैमाने पर इंसानी जान के लिए खतरा बना हुआ है। हर साल आज भी 5 से 6 लाख लोगों की मौत मलेरिया के कारण हो जाती है।

- Advertisement -

इसलिए हर साल मच्छरों के काटने से फैलने वाली इस बीमारी से बचाव के लिए पूरी दुनिया के विशेषज्ञ डाक्टर 25 अप्रेल को अपनी जानकारियों और इससे निपटने के साझा अनुभवों को एक दूसरों से साझा करते हैं ताकि इससे निपटा जा सके। चार्ल्स लुई अल्फोंस लावेरन नामक शख्स ने साल 1889 में मलेरिया परजीवी की खोज की थी, जिसके लिए इन्हें 1907 में नोबेल प्राइज भी मिला था।

हालांकि इससे पहले 1980 में ही यह पता चल गया था कि यकृत में छिपे रूप में मलेरिया परजीवी मौजूद रह सकता है। इसी से बाद यह गुत्थी सुलझी कि आखिर सालों पहले मलेरिया से उबरे मरीज फिर अचानक कैसे रोग ग्रस्त हो जाते हैं। वैसे मलेरिया सामान्य तौरपर बहुत मामूली लक्षणों के साथ प्रकट होता है।

मसलन लगातार सिरदर्द होता है, जी घबराता है , मितलियां आती हैं, कभी अचानक बहुत तेज बुखार हो जाता है, कभी बहुत तेज ठंड लगने लगती है, कई बार लगातार उल्टियां होती हैं, पेट में रह रहकर भयानक दर्द उठते हैं, बहुत ज्यादा पसीना आता है और शरीर में अचानक खून की कमी महसूस होती है। ये सारे लक्षण मलेरिया के हैं और इंसान इन लक्षणों वाली इस जानलेवा बीमारी से करीब 200 साल से परिचित है।

ऐसा भी नहीं है कि मलेरिया के संबंध में रिसर्च न हो रही हों और इसकी रोकथाम संबंधी खोज में निवेश न किया जा रहा हो, फिर भी मलेरिया दुनिया की उन गिनी चुनी बीमारियों में से है, जिस पर आजतक इंसान नियंत्रण नहीं पा सका और जो सामान्य लक्षणों से प्रकट होकर देखते ही देखते जानलेवा हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में दो साल पहले मलेरिया का टीका आर 21/मैट्रिक्स-एम का इंसानी परीक्षण शुरु हुआ और डब्ल्यूएचओ के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षणों में यह 77 फीसदी तक प्रभावी पाया गया है।

लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा निर्मित इस टीके को पहली बार इंसानों पर अफ्रीकी देश घाना में इस्तेमाल किया गया है। घाना के फूड एंड ड्रग अथॉरिटी ने इस टीके को 5 से 36 महीनों तक के शिशुओं और किशोरों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों और डाक्टरों को उम्मीद है कि इस टीके के बाद मलेरिया से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी। क्योंकि हर साल यह करीब 25 करोड़ लोगों को संक्रमित करता है और इन 25 करोड़ लोगांे में से 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

भारत दुनिया के उन 15 देशों में शामिल है, जो मलेरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं और अगर हिंदुस्तान में मलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों की बात करें तो इनमें, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय और उत्तरपूर्व के दूसरे राज्यों में भी मलेरिया एक बेहद संक्रामक बीमारी है।

जैसा कि हम जानते हैं मलेरिया प्रोटोजोआ या परजीवी से फैलता है और इसका सबसे खतरनाक वैरियंट फाल्सीपेरम परजीवी है। दरअसल यह परजीवी इंसान की लालरक्त कोशिकाओं को क्षति पहुंचाती है, इससे लालरक्त वाहिकाएं बंद हो जाती हैं नतीजतन हमारे दिमाग, किडनी और फेफड़ांे को जबरदस्त नुकसान पहुंचता है। मलेरिया गरीबी से जुड़ी बीमारी भी है। यही वजह है कि अफ्रीका के कई देश इससे काफी ज्यादा प्रभावित है।

अफ्रीका के लिए मलेरिया सिर्फ इंसानों के मामले में ही जानलेवा नहीं है बल्कि यहां की अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरनाक है। हर साल अफ्रीका में बड़े पैमाने पर मलेरिया फैलने के कारण कई करोड़ पर्यटक जो यहां पर्यटन के लिए आ सकते थे, नहीं आते।

इससे समझा जा सकता है कि इससे अफ्रीका को 12 से 15 मिलियन डालर का नुकसान होता है। हालांकि मलेरिया से होने वाली मौतों का जो रजिस्टर्ड आंकड़ा है वह करीब 6 लाख 30 हजार सालाना है, लेकिन हकीकत यह है कि इससे कई लाख ज्यादा लोग मरते हैं, क्योंकि बहुत से मरीज अस्पतालों की बजाय घर में ही दम तोड़ देते हैं और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता।

इसलिए डब्ल्यूएचओ का मानना है कि इससे 7 से 27 लाख लोगों तक सालाना मौत हो सकती है और दुखद पहलू यह है कि इससे मरनेवालों में सबसे ज्यादा 75 फीसदी अफ्रीका के गरीब बच्चे और गर्भवती महिलाएं होती हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा मलेरिया से मौतें नाइजीरिया में होती हैं, लेकिन भारत में भी हर साल 2 लाख से ज्यादा लोग मलेरिया से दम तोड़ देते हैं।

मलेरिया से निपटने के लिए दुनियाभर के डाक्टर और विशेषज्ञ हर साल मलेरिया के खिलाफ जंग के लिए एक थीम का चुनाव करते हैं। इस साल की थीम है, ‘हेल्थ इक्वेलिटी, जेंडर एंड ह्यूमन राइट्स’। इससे पिछले साल यानी साल 2023 की थीम थी ‘शून्य मलेरिया पहुंचाने का समय, निवेश, नवाचार, कार्यान्वयन’।

वास्तव में हर साल एक नई थीम चुने जाने का मकसद यह है कि उस पूरे साल मलेरिया से संबंधित उस विषय विशेष पर फोकस किया जाए। इस लिहाज से देखें तो पूरी दुनिया के डाक्टर, अनुसंधानकर्ता और वैज्ञानिक मलेरिया के विरुद्ध पूरे वेग से घमासान कर रहे हैं। बावजूद जैसा अपनी एक फिल्म में मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा था कि एक छोटा सा मच्छर, पूरी कौम को अपाहिज बना देता है। इसलिए इंसान के लिए सचमुच मलेरिया की 130 साल की खोज के बाद भी यह स्थिति डरावनी बनी हुई है। …और अभी भी मच्छर हमें बार बार चुनौती दे रहे हैं।
डा. माजिद अलीम

TAGGED:editorialhindi newsMalarianews in hindiOxford University of London
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article आपेश्वर पशु मेला Raniwada: पारितोषिक पाकर पशुपालकों के चेहरों पर छाई खुशी
Next Article खजाना Ajab Gajab News: रसोई की मरम्मत करते शख्स को मिला सैकड़ों साल पुराना जमीन में गढ़ा खजाना
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन
Pali: ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन, बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ दिखाई प्रतिभा
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा, बिक्री पर रोक, नोटिस जारी
समाचार राजस्थान
June 23, 2025
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
समाचार Short News राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
समाचार पॉलिटिक्स बाड़मेर राजस्थान
June 23, 2025
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार
June 23, 2025
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
समाचार राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?