
नवी मुंबई, महाराष्ट्र। खारघर हिल्स के कर्वी फूल (Karvi Flower) ने अपनी दुर्लभ खूबसूरती से एक बार फिर सबको मोहित कर लिया है। यह फूल हर 8 साल में एक बार खिलता है और आखिरी बार 2016 में खिला था। अब 2024 में फिर से कर्वी फूल की खूबसूरती को देखकर लोगों में उत्साह है। यह फूल सितम्बर – अक्टुम्बर में खिलता है। कर्वी फूल अपने बैंगनी-नीले रंग के लिए जाना जाता है। जो इसे एक अद्वितीय और आकर्षक बनाता है। यह फूल गोरेगाव फिल्म सिटी और संजय गाँधी नेशनल पार्क में भी पाया जाता है। लेकिन खारघर की पहाड़ियों में सबसे ज्यादा यह फूल पाया जाता है।
कर्वी फूल का पारिस्थितिक महत्व भी बहुत अधिक है। यह फूल विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर है। जो इसे आदिवासी समुदायों के लिए बहुत उपयोगी बनाता है। इसके अलावा कर्वी हनी की गुणवत्ता भी बहुत अधिक है, जो इसे एक विशेष उत्पाद बनाती है। आइए हम सब मिलकर कर्वी फूल को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं। हमारे प्रयासों से यह फूल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खिलता रहेगा और इसकी खूबसूरती को हमेशा के लिए संरक्षित करेगा। हमें इस फूल की दुर्लभता और महत्व को समझना चाहिए और इसके संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

 
			 
                                
                              
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		