Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Lok Sabha Election 2024: ‘जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा’ : PM मोदी

समाचारपॉलिटिक्स

Lok Sabha Election 2024: ‘जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा’ : PM मोदी

Jagruk Times
Last updated: April 12, 2024 6:14 pm
Jagruk Times
Share
11 Min Read
Lok Sabha Election 2024: 'जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा' : PM मोदी
236bcfca 6719 47a1 9371 2292034012d4

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार-प्रसार जोरो पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा।

- Advertisement -

मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं। जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है। मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था। आप भी जानते हैं कि तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था। 2014 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आया था और इसी मैदान पर मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियों ने जो कुछ सहा है, उससे मुक्ति दिलाऊंगा। आज आपके आशीर्वाद से मोदी ने वो गारंटी पूरी कर दी है।”

जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है

पीएम मोदी ने कहा, ”दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं। तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी। आज स्थिति एकदम बदल गई है। आज जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। इसलिए आज जम्मू कश्मीर के चप्पे-चप्पे से एक ही गूंज सुनाई दे रही है – फिर एक बार मोदी सरकार।”

ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव

पीएम मोदी ने कहा, ”ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है। और सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है। आप याद कीजिए कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को कैसे दशकों तक लटकाए रखा। जम्मू के किसानों के खेत सूखे थे, गांव अंधेरे में थे। लेकिन हमारे हक का रावी का पानी पाकिस्तान जा रहा था। मोदी ने किसानों को गारंटी दी थी और इसे भी पूरा करके दिखाया है। इससे कठुआ और सांबा के हजारों किसानों को फायदा हुआ है। यही नहीं इस डैम से जो बिजली पैदा होगी, वो जम्मू कश्मीर के घरों को रोशन करेगी।”

जम्मू कश्मीर के निर्माण की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा, ”मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है। लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं। इन परिवार चलित पार्टियों ने जम्मू कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया है। इन राजनीतिक पार्टियों का मतलब – Of the family, By the family For the family ”

देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल

पीएम मोदी ने कहा, ”ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।”

आपका सपना, मोदी का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा, ”अब यहां स्कूल नहीं जलाए जाते, बल्कि स्कूल सजाए जाते हैं। अब यहां AIIMS बन रहे हैं, IIT बन रहे हैं, IIM बन रहे हैं। अब आधुनिक टनल, आधुनिक चौड़ी सड़कें, शानदार रेल का सफर जम्मू कश्मीर की तकदीर बन रहे हैं। जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि – आपका सपना, मोदी का संकल्प है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर पल आपके नाम, देश के नाम। विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए 24*7 for 2047, ये मोदी की गारंटी है।”

जम्मू कश्मीर का मन बदला

पीएम मोदी ने कहा, ”10 सालों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है। 10 साल के अंदर- अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारो तरफ विकास हो रहा है।”

जम्मू कश्मीर को मिलेगा वापस राज्य का दर्जा

पीएम मोदी ने कहा, ”वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक, अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। ये परिवारवादी पार्टियां विकास की भी विरोधी हैं और विरासत की भी विरोधी हैं। कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर BJP के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर ना चुनाव का मुद्दा था, ना है और ना होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था।

बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था

पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े बड़े बंगलों में रहते थे, लेकिन जब रामलला के टेंट बदलने की बात आती थी, तो ये लोग मुंह फेर लेते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। ये उन करोड़ों-अरबों लोगों की आस्था पर आघात था, जो राम को अपना आराध्य मानते हैं। मैं कांग्रेस से पूछता हूं…आप ने अपनी सरकार के समय जब राम मंदिर का विरोध किया, तब ये किस चुनाव का मुद्दा था? भगवान राम को काल्पनिक कहकर कांग्रेस किसे खुश करना चाहती थी? ”

कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता

पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों को देश के ज्यादातर लोगों की कोई परवाह नहीं है। इन्हें लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है। ये लोग सावन में एक सजायाफ्ता मुजरिम के घर जाकर मटन बना रहे हैं, इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर देश के लोगों को चिढ़ाने का काम करते हैं। कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता है। सभी को स्वतंत्रता है कि वो वेज खाए या नॉन-वेज खाए। लेकिन इन लोगों की मंशा दूसरी होती है। ये लोग सावन के महीने में वीडियो दिखाकर, मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढाना चाहते हैं और अपना वोटबैंक पक्का करना चाहते हैं।”

लोगों की भावनाओं को चोट

पीएम मोदी ने कहा, ”नवरात्र के दिनों में नॉन-वेज खाने की वीडियो दिखाकर, लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाकर ये किसको खुश करने का खेल कर रहे हैं। आज जब मैं ये बोल रहा हूं, उसके बाद ये लोग मुझपर गालियों की बौछार कर देंगे। लेकिन जब बात बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो लोकतंत्र में मेरा दायित्व बनता है कि मैं देश को सभी चीजों का सही पहलू बताऊं।”

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा, ”नए जम्मू कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। वह समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक और मंत्रियों से अपने सपने सांझा कर सके। हर वर्ग की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। यहां जो सड़को और रेलवे का काम चल रहा है। वो तेजी से पूरा होगा। देश विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां और फैक्टरियां और ज्यादा संख्या में आएगी।”

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi उधमपुर, जम्मू कश्मीर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/BWopwigXch

— BJP (@BJP4India) April 12, 2024

बता दे कि जम्मू कश्मीर में 5 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में उधमपुर सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। वही, दूसरे चरण में जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीसरे चरण में अनंतनाग सीट पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोट पड़ेंगे। पांचवें चरण में बारामूला सीट 20 मई को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

TAGGED:bjphindi newsJammu and Kashmirlok sabha election 2024news in hindipm modi news in hindiPM Narendra ModipoliticsUdhampur News in HindiUnion Minister Jitendra Singh
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 10 राज्यों में बारिश की संभावना Weather Alert: मौसम का यू-टर्न, 10 राज्यों में बारिश की संभावना
Next Article RKRC व्यास माहेश्वरी महिला संगठन RKRC व्यास माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाली गणगौर की शाही सवारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000301761
Jaipur: दिव्यांगों की पेंशन बढ़कर हुई 1425/- प्रतिमाह दिव्यांग सेवा समिति पाली ने जताया सीएम का आभार
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301745
Bhilwara: एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी में सदस्य नियुक्त
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301738
Bhilwara में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301733
501 निशानों के साथ गूंज उठा Bhilwara, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301710
Jaisalmer पोकरण के आकाश में बरसी भारतीय वायुसेना की शक्ति, राष्ट्रपति मुर्मू बनीं शौर्य की साक्षी
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301707
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को Jaisalmer एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301649
Balotra : ट्रेलर से टकराई बस, 6 की मौत, स्लीपर बस में लटके दिखे शव; ड्राइवर साइड का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301560
Barmer: सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मोखाब खुर्द में मुख्य द्वार उद्घाटन एवं पाबूमाली में डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000300950
Pali वार्ड 37 के रहवासियों ने शेल्टर हाउस बनाकर कुत्तों के विस्थापन की उठाई मांग
समाचार राजस्थान
February 26, 2026
1000300853 scaled
Barmer : रोडवेज बस स्टैंड पर आगजनी का मॉक ड्रिल**विभागों के बीच बेहतरीन तालमेल, आपातकालीन तैयारियों की जांच
समाचार राजस्थान
February 26, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?