Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Bhilwara में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन

समाचारराजस्थान

Bhilwara में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन

Jagruk Times
Last updated: February 27, 2026 7:36 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
1000301738
1000301738
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) नदियों का मायका है मध्यप्रदेश, चंबल का पानी राजस्थान को वितरण करने पर मध्यप्रदेश सदैव सहयोग व कार्ययोजना के लिए तत्पर है। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भीलवाड़ा के औरियम रिसोर्ट में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में कही। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच चंबल के पानी के बंटवारे पर पूर्व में चल रहे विवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि सहयोग और समझौते से दोनों राज्यों का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश व राजस्थान दोनों सरकार मिलकर जनसेवा व विकास के लिए सदैव तैयार है एवं आगामी समय में राजस्थान को जल वितरण का कार्य किए जाने हेतु प्रयासरत है। इससे पुर्व आऊरियम रिर्साेट में “इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” का सफल आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी महावीर सिंह चौधरी सहित वस्त्र उद्यमियो ने सीएम की अगवानी की। सत्र में भीलवाड़ा एवं राजस्थान के 250 से अधिक विभिन्न औद्योगिक समूहों, टेक्सटाइल उद्यमियों तथा निवेशकों ने भाग लिया। यह विशेष संवाद सत्र भीलवाड़ा एवं आसपास के प्रमुख औद्योगिक समूहों, टेक्सटाइल उद्यमियों तथा निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, औद्योगिक अधोसंरचना, नई नीतियों एवं प्रोत्साहन योजनाओं से सीधे अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत भाषण में आरटीएमए चेयरमैन, डॉ. एस.एन. मोदानी ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की और कहा कि एमपी का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मॉडल उद्योगों को आश्वस्त, सक्षम और प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करता है। इसी क्रम में अपने संबोधन में मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव, आरके जैन ने एमपी प्रशासन की त्वरित, उत्तरदायी और उद्योग हितैषी कार्यशैली की प्रशंसा की तथा नीमच क्षेत्र में टेक्निकल टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट पार्क विकसित करने का सुझाव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शी, सरल और निवेश अनुकूल वातावरण सुनिश्चित कर रही है तथा बड़े निवेश प्रस्तावों को विशेष कस्टमाइज्ड प्रोत्साहन कैबिनेट कमिटी ऑन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने राजस्थान मध्यप्रदेश के औद्योगिक सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों राज्य परस्पर प्रगति के प्राकृतिक सहयोगी हैं, और उन्होंने उद्योगपतियों से राजस्थान में निवेश जारी रखते हुए मध्यप्रदेश में भी निवेश करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर ऑडियो विजुअल प्रस्तुति प्रदर्शित की गई तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, आईएएस द्वारा राज्य की औद्योगिक नीतियों, मल्टीप्लायर आधारित प्रोत्साहनों, निवेश सहायता, निर्यात फ्रेट सब्सिडी, तकनीकी सपोर्ट , सेक्टर स्पेसिफिक पैकेज तथा इंदौर के पीएम मित्र पार्क, रतलाम का मेगा इन्वेस्टमेंट पार्क, उज्जैन का मेडिकल डिवाइस पार्क और सागर के मसवासी ग्रांट औद्योगिक क्षेत्र जैसे नए औद्योगिक अवसरों पर विस्तृत प्रेसेंटेशन दिया। कार्यक्रम में ओस्तवाल ग्रुप के एमडी पंकज ओस्तवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पश्चात औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव, राघवेंद्र कुमार सिंह एवं एमपीआईडीसी के प्रमुख अधिकारियों द्वारा 10 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग्स की गईं, जिनमें टेक्सटाइल, ऊर्जा, उर्वरक, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य विनिर्माण क्षेत्रों के संभावित निवेश प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। मध्यप्रदेश शासन का उद्देश्य भीलवाड़ा सहित राजस्थान के औद्योगिक समूहों को राज्य के निकटवर्ती और रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़कर नए निवेश अवसर उपलब्ध कराना है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्कृष्ट लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, सिंगल विंडो अनुमोदन तथा नीति आधारित विशेष प्रोत्साहनों से उद्योगों को अवगत कराया गया ताकि वे शीघ्र निवेश निर्णय लेकर अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। मध्यप्रदेश टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी/आईटीईएस, फार्मा, पेट्रोकेमिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। विकसित औद्योगिक लैंड बैंक, सिंगल विंडो प्रणाली, श्रम सुधार, निर्यात सुविधा और नीति आधारित समर्थन निवेशकों को सुरक्षित, स्थिर और आकर्षक वातावरण प्रदान करते हैं। यह संवाद सत्र मध्यप्रदेश में निवेश सहयोग के नए द्वार खोलते हुए औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाडा, संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी, नितिन स्पिनर्स के एमडी दिनेश नोलखा, आरसीएम ग्रुप के चेयरमैन त्रिलोक छाबड़ा, मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल मिश्रा सहित अनेक प्रमुख उद्योगपति एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000301733 501 निशानों के साथ गूंज उठा Bhilwara, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर
Next Article 1000301745 Bhilwara: एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी में सदस्य नियुक्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000308305 scaled
Mandar: जिला प्रमुख Arjun Purohit ने कहा की राज्य सरकार द्वारा सोरडा में प्रथम पशु चिकित्सा खोला गया
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308283
Bhilwara: लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा “अपराजिता नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का आयोजन
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308278
Bhilwara: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा पन्नाधाय जी की जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308164
Rajsamand: मोही–पीपली आचार्यान मार्ग पर खड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308161
Rajsamand: राज पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल करोली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308158
Rajsamand: भारत की स्वास्थ्य क्रांति की प्रतीक है जन औषधि परियोजना : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308154
Bhilwara: भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308149
Pali: श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की आम बैठक में निष्पक्ष चुनाव करवाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308144
Bhilwara: *मेवाड़ जयकार समाज द्वारा छुट्टी राम दरबार मूर्ति स्थापना मंदिर कलश की बोली
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
1000308116
Bhilwara: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है स्मृति वन: गोपाल चंद्र डाड
समाचार राजस्थान
March 7, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?