
जैसलमेर (Jaisalmer) राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के मेगा युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों और विदेशी मेहमानों ने भारतीय सेना के इस शक्ति प्रदर्शन का अवलोकन किया। ‘आकाश से प्रहार’ की थीम पर आधारित इस अभ्यास में वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और मिसाइल प्रणालियों ने अपनी अचूक मारक क्षमता का परिचय दिया। राफेल, सुखोई-30 MKI, और स्वदेशी विमानों ने काल्पनिक लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट कर अपनी युद्धक तैयारियों को प्रदर्शित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायुसैनिकों के कौशल और आधुनिक तकनीक के तालमेल की सराहना की।उन्होंने हेलीकाप्टर प्रचण्ड से उड़ान भरी रक्षा मंत्री राजनाथसिंह, गजेंद्रसिँहशेखावत और राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया। युद्धाभ्यास के माध्यम से भारत ने अपनी रक्षा आत्मनिर्भरता और सामरिक मजबूती का कड़ा संदेश दिया।इस युद्धाभ्यास ने न केवल भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को दर्शाया, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बढ़ते कदमों की भी पुष्टि की।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
