Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » जयपुर ग्रामीण लोकसभा : कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा की हैट्रिक

समाचारजयपुरपॉलिटिक्सराजस्थान

जयपुर ग्रामीण लोकसभा : कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा की हैट्रिक

Jagruk Times
Last updated: April 15, 2024 4:48 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
जयपुर ग्रामीण लोकसभा : कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा की हैट्रिक
589a7006 7f8e 4d83 bb20 74eb4403ad5f

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से एक जयपुर ग्रामीण हाई प्रोफाइल सीट है। यह लोकसभा सीट जयपुर की 7 विधानसभा सीट कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, फुलेरा, झोटवाड़ा, अंबर और जामवा रामगढ़ के साथ अलवर के बानसूर को मिलाकर 2008 में अस्तित्व में आई थी। 2008 के परिसीमन के दौरान जयपुर से सटी विधानसभा सीटों को जोड़कर इस लोकसभा क्षेत्र का गठन किया गया था।

- Advertisement -

इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव साल 2009 में हुआ था। उस समय कांग्रेस के लालचंद कटारिया सांसद बने थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीपी जोशी को 3,32,896 वोटों से तो 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 393,171 वोटों से पराजित किया था।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिलहाल इसी लोकसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक एवं राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बाकी की तीन सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। इस बार देखना यह है कि राव राजेंद्र सिंह यहां भाजपा की हैट्रिक लगाने में सफल रहते हैं या अनिल चोपड़ा कांग्रेस की वापसी करा पाते हैं।

राव राजेंद्र सिंह पर भाजपा ने खेला दांव

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से बीजेपी ने राव राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वर्ष 2009 में राव राजेन्द्र सिंह को भाजपा ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार लालचंद कटारिया से चुनाव हार गए थे। वे 2003, 2008 व 2013 में लगातार विधायक रहे, लेकिन 2018 में शाहपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। विधानसभा चुनाव से पहले और सरकार बनने के बाद से अब तक राव राजेन्द्र सिंह को पार्टी ने रणनीति बनाने, वित्तीय मुद्दों पर उनसे सलाह लेने के लिए उपयोगी मान रखा था।

उनकी पहचान विचारधारा के समर्थक, अंग्रेजी भाषा पर पकड़ और अर्थ-वित्त के मुद्दों पर गहरी समझ वाले नेता के रूप में हैं। संगठन ने तय किया हुआ था कि जयपुर ग्रामीण सीट से अब तक राजपूत उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाता रहा है, तो इस बार भी यही उचित रहेगा। ऐसे में राव राजेंद्र का चुनाव किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सी। पी। जोशी ने उनके पक्ष में पैरवी की। साफ छवि होने से राव राजेंद्र का विरोध सीईसी के स्तर पर किसी ने किया भी नहीं और अंतत: उन्हें टिकट मिल गया।

कांग्रेस से अनिल चोपड़ा को कमान

कांग्रेस ने जयपुर ग्रामीण से युवा चेहरे अनिल चोपड़ा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। चोपड़ा को सचिन पायलट खेमे का माना जाता है। अनिल चोपड़ा को टिकट दिलाने के पीछे सचिन पायलट की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। चोपड़ा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। वे फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैं। युवा नेता होने का फायदा चोपड़ा को मिल सकता है। क्योंकि युवा वर्ग के बीच चोपड़ा काफी लोकप्रिय हैं। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में उतर गए। छात्र हितों के लिए आंदोलन करते करते कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्य बने। बाद में वर्ष 2004 में एनएसयूआई के बैनर तले राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बन गए। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद वे रातों रात सुर्खियों में आ गए थे।

TAGGED:Anil Chopra News in Hindibjpcongresshindi newslok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindinews in hindipoliticsrajasthan news in hindiRajyavardhan Singh Rathod News in HindiRao Rajendra Singh News in Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Arvind Kejriwal in Jail: तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान Arvind Kejriwal in Jail: तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान
Next Article Rajasthan News: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने चारभुजा नाथ को चढ़ाया 56 भोग और ध्वजा Rajasthan News: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने चारभुजा नाथ को चढ़ाया 56 भोग और ध्वजा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 22 at 5 2
Rajsamand : राजस्थान मार्बल उद्योग को मिली बड़ी राहत, रॉयल्टी दरों में कटौती पर बनी सहमति
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 5 1
Rajsamand : “रोटी-रोज़गार बचाने की लड़ाई में विधायक मेवाड़ का बड़ा बयान”
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 5
Mandar : पुलिस थाना मंडार की अवैध शराब सप्लायरो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
समाचार राजस्थान
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 3
Rajsamand : भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का किया स्वागत
समाचार राजस्थान
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 2
Bhilwara : रामपुरा आगुचा खदान में क्षेत्रीय खदान बचाव प्रतियोगिता 2025 की तैयारियाँ शुरू
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 1
Bhilwara : राजेन्द्र मार्ग स्कूल में हुआ एलबेंडाजोल दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4
Jaisalmer : जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत दव में की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Short News राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 3 1
Jaisalmer में तालाब की खुदाई के दौरान वैज्ञानिक बोले Dinosaur के जीवाश्म जैसे अवशेष मिले
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 3
Rajsamand: सर्वांगीण विकास के लिए कृमि मुक्ति की दवा लेनी है जरूरी – Arun Haseja जिला कलक्टर
Short News राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 2 1
Jaisalmer : Colonel Sonaram को दी अंतिम विदाई, मोहनगढ़ के बाजार रहे बंद
Short News बाड़मेर समाचार
August 22, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?