Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » राजस्थान की पूर्व डिप्टी CM कमला बेनीवाल का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

राजस्थान की पूर्व डिप्टी CM कमला बेनीवाल का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Jagruk Times
Last updated: May 16, 2024 6:22 pm
Jagruk Times
Share
8 Min Read
राजस्थान की पूर्व डिप्टी CM कमला बेनीवाल का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
bf1824df de24 46c9 8da0 f23f8efc0518

राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कमला बेनीवाल का बुधवार (15 मई) को निधन हो गया। उनकी उम्र 97 साल थी। जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीमार के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ‘डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।’ शांति।’

Saddened by the passing away of Dr. Kamla Beniwal Ji. She had a long political career in Rajasthan, where she served the people with diligence. I had countless interactions with her when she was the Governor of Gujarat and I was the Chief Minister. Condolences to her family and… pic.twitter.com/PvOj6rjGIX

— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2024

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, त्रिपुरा, ‘गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। एक चतुर प्रशासक और अनुभवी नेता, वह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक बनाए। डॉ. कमला बेनीवाल जी को पाँच दशकों से अधिक समय से जानने के बाद, यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। शांति!’

Deeply condole the demise of Dr Kamla Beniwal ji, former Governor of Tripura, Gujarat and Mizoram and former Deputy Chief Minister of Rajasthan.

An astute administrator and veteran leader, she epitomised women empowerment. Her simplicity coupled with firmness earned her many…

— Vice-President of India (@VPIndia) May 15, 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमला बेनीवाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘गुजरात की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

गुजरात की पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने…

— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) May 15, 2024

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, त्रिपुरा, गुजरात एवं मिजोरम की पूर्व राज्यपाल तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री रहीं श्रद्धेय डॉ. कमला बेनीवाल के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है। कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा एवं उन्होंने राजनीति के अलावा भी हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।’

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, त्रिपुरा, गुजरात एवं मिजोरम की पूर्व राज्यपाल तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री रहीं श्रद्धेय डॉ. कमला बेनीवाल के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है। कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा एवं उन्होंने राजनीति के अलावा भी हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए।… pic.twitter.com/EuDDIyNDOh

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 15, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘महान स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख के समय में सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमें सदा प्रेरित करती रहेंगी।’

महान स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दुख के समय में सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश… pic.twitter.com/RYeurYlqYH

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2024

तीन राज्यों की राज्यपाल रह चुकी है कमला बेनीवाल

बता दे कि डॉ. कमला बेनीवाल त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी है। कमला को साल 2009 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। फिर एक महीने बाद उन्हें 27 नवंबर 2009 को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने चार साल से अधिक समय तक सेवा की। 6 जुलाई 2014 को उन्हें मिजोरम के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। आपको बता दे, वह 7 बार विधायक रह चुकी है। जब कमला गुजरात की राज्‍यपाल बनी उस समय गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे।

राजस्थान सरकार में प्रथम महिला मंत्री

जानकारी के मुताबिक, कमला बेनीवाल वर्ष 1954 में 27 साल की उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्‍थान सरकार में पहली प्रथम मंत्री बनी। बेनीवाल राजस्थान में लगातार कांग्रेस सरकारों में मंत्री रही और उनके पास गृह, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग थे। वह अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री थीं। वह राजस्थान की उपमुख्‍यमंत्री भी रह चुकी थीं। एक मंत्री के रूप में उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक राजस्थान सरकार की सेवा की।

1927 में हुआ था कमला बेनीवाल का जन्म

कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 राजस्‍थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा झुंझनूं में ही हुई थी। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। बेनीवाल ने इतिहास विषय से MA की पढाई की थी। कहा जाता है कि वह घुड़सवारी, तैराकी एवं आर्ट प्रेमी थीं। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित की गई थीं।

TAGGED:hindi newsKamla Beniwal News in HindiKamla Beniwal Passes AwayNational News in Hindinews in hindiPM Narendra Modipoliticsrajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article चिकित्सालय Rajasthan News: असंतुलित होकर टेम्पो पलटने से 3 गंभीर घायल
Next Article रक्तदान शिविर का आयोजन Bhilwara: हर चीज का विकल्प है, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है : नौलखा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स
June 7, 2025
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
समाचार मनोरंजन मुंबई
June 7, 2025
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोही Short News पाली राजस्थान
June 7, 2025
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade, मिट्टी से तिलक कर वीरता को नमन किया
समाचार Short News राजस्थान
June 7, 2025
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
June 7, 2025
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
सिरोही Short News पॉलिटिक्स राजस्थान समाचार
June 7, 2025
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
समाचार मनोरंजन राष्ट्रीय
June 7, 2025
deepika
Allu Arjun की फिल्म में Deepika Padukone हुई शामिल, मेकर्स ने किया वीडियो शेयर
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
box office
Housefull 5 First Day Box Collection : धमाकेदार ओपनिंग ? हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
salman khan
Salman Khan और Sanjay Dutt की फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खूंखार है एक्टर्स का अवतार
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?