Revder में दिनदहाड़े फायरिंग, फाइनेंस ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने किए तीन राउंड फायर

2 Min Read
Revder

रेवदर (Revder) कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में शाम को घुसकर 5 से 6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही कि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए टेबल के पीछे छिपकर अपनी जान बचा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश एक राय होकर ऑफिस पहुंचे और एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए पिस्टल से तीन गोलियां दाग दीं। गोली चलने की आवाज से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध बदमाशों की तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में भय का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रेवदर में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्द आरोपियों को पकड़कर क्षेत्र में विश्वास बहाल कर पाती है।

रिपोर्ट – रमेश माली

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version