![Barmer: District Collector ने महिला थाने का किया निरीक्षण 2 महिला थाने](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/07/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87.webp)
बाड़मेर। District Collector निशान्त जैन ने मंगलवार को महिला पुलिस थाने का किया निरीक्षण। उन्होंने पुलिस स्टेशन में स्थापित परामर्श केन्द्र को सुसज्जित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कलक्टर निशान्त जैन ने महिला पुलिस थाना परिसर मे स्वागत कक्ष, पुरूष एवं महिला बंदी गृह, महिला डेस्क, परामर्श केन्द्र एवं मालखाना का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
बता दे उन्होंने पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली की जानकारी लेकर रिकार्ड संधारण एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि परामर्श केन्द्र को सुसज्जित एवं आकर्षक बनाया जाए। पुलिस स्टेशन आने वाले पीड़ित परिवारों की समस्याओ का परामर्श केन्द्र के माध्यम से आपसी समझाइश करते हुए समाधान का प्रयास किया जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में आने वाले परिवादियों के साथ सदभावपूर्ण व्यवहार करते हुए उनको यथासंभव राहत प्रदान करवाएं। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी श्रवणसिंह राजावत, पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार, थानाधिकारी सोमकरण, स्वयंसेवी संस्था की प्रतिनिधि शोभा गौड़ एवं भंवरी चौधरी उपस्थित रही। इससे पूर्व जिला कलक्टर निशान्त जैन को महिला पुलिस थाने मे पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।
रिपोर्ट: ठाकराराम मेघवाल