Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » दौसा लोकसभा : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

दौसा लोकसभा : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद

Jagruk Times
Last updated: April 13, 2024 3:11 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
दौसा लोकसभा : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद
36b139df 090b 454e 9f50 fe5b7c3ac122

दौसा शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। खासतौर पर राजेश पायलट ने तो इस जिले को कांग्रेस का अभेद्य किला बना दिया था। लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव से यहां भाजपा का कब्जा है और इस बार भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस लोकसभा सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था। उस समय कांग्रेस के राज बहादुर तो अगले चुनाव में कांग्रेस के ही जीडी सोमानी चुने गए। फिर 1962 में स्वतंत्र पार्टी के पृथ्वीराज और 67 के चुनाव में इसी पार्टी के आरसी गणपत सांसद चुने गए।

- Advertisement -

1968 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार इस सीट को कब्जाई और नवल किशोर शर्मा लगातार दो चुनाव जीते। 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी के नाथू सिंह गुर्जर यहां से चुने गए थे, लेकिन 80 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के नवल किशोर शर्मा को विजयश्री मिली। 1984 में राजेश पायलट ने पहली बार यहां से पर्चा भरा और चुनाव जीत गए, लेकिन 89 के चुनाव में भाजपा के नाथू सिंह गुर्जर ने उन्हें पटखनी दे दी। इसके बाद 1991 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजेश पायलट फिर चुने गए। वह लगातार 91, 96, 98 और 99 के चुनाव जीते। इस तरह राजेश पायलट इस सीट से पांच बार सांसद रहे।

फिर 2000 में हुए उपचुनाव में रामा पायलट यहां से सांसद बनी और 2004 में सचिन पायलट ने यहां से नेतृत्व किया। चूंकि 2009 के चुनाव से पहले सचिन पायलट राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हो गए, वहीं यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में यह सीट स्वतंत्र उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने जीत ली। परिसीमन के बाद दौसा लोकसभा क्षेत्र का गठन जयपुर जिले की दो, अलवर की एक और दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों को मिलाकर किया गया है। इनमें 5 विधायक भाजपा के ही है। वहीं बाकी तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

मीणा और मीणा में महा मुकाबला

मरुधरा की ये लोकसभा सीट कई मायनों में अहम है, क्योंकि यहां लड़ाई सियासत से ज्यादा अहम की होती रही है। दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मीणा और गुर्जर वोटों का असर है। दोनों परस्पर विरोधी माने जाते हैं। माना जाता रहा है कि राजस्थान में गुर्जर समुदाय भाजपा के लिए और मीणा समुदाय कांग्रेस के पक्ष में मतदान करता है। दौसा लोकसभा सीट से भाजपा ने जहां कन्हैयालाल मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा को टिकट दिया है। दोनों प्रमुख दलों के ये प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे दोनों राजनीति में नए हैं। क्योंकि दोनों ही नेता चार-चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

जब जब्त हो गई भाजपा-कांग्रेस की जमानत

दौसा लोकसभा सीट की सियासत बड़ी पहेली है. इस सीट को कांग्रेस और भाजपा भले ही अपना मजबूत गढ़ बता रही हैं, लेकिन परिसीमन के बाद पहली बार 2009 में हुए चुनाव में यहां के मतदाताओं ने न केवल यहाँ के प्रत्याशियों बल्कि पूरे देश को चौंका दिया था। उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े किरोड़ी लाल मीणा जीत गए थे। उससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह थी कि जम्मू-कश्मीर से चुनाव लड़ने आए एक अनजान व्यक्ति कमर रब्बानी चेची को भी करीब पौने तीन लाख वोट मिले थे।

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

लोकसभा चुनाव में दौसा लोकसभा सीट प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। बीजेपी के बड़े नेता यहां दौर कर रहे हैं। बीते दिनों यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालसोट में भाजपा के कन्हैया लाल के पक्ष में एक जनसभा की थी। वहीं बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल भी सिकराय में एक जनसभा करके कन्हैया लाल के पक्ष में वोट अपील करने पहुंचे थे। दो प्रांत प्रमुखों के बाद अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज रोड शो किया।

उधर, कांग्रेस ने भी मुरारी लाल मीणा के पक्ष में चुनाव जीतने के लिए सचिन पायलट को यहां की जिम्मेदारी दी है। सचिन पायलट 2004 में 26 वर्ष की आयु में इस सीट से निर्वाचित होकर संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने थे। अब देखना यह है कि सचिन पायलट अपनी इस सीट पर मुरारीलाल मीणा के पक्ष में माहौल बनाते हुए भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं को कितनी चुनौती दे पाते हैं।

TAGGED:18th Lok Sabha electionsbjpcongressDausa News in Hindihindi newsKanhaiyalal Meena News in Hindilok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindiMurari Lal Meena News in Hindinews in hindipoliticsrajasthan news in hindiRajesh Pilot News in Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article सुहागिनों ने व्रत रख की पीपल की पूजा-अर्चना Rajasthan: सुहागिनों ने व्रत रख की पीपल की पूजा-अर्चना
Next Article नागौर लोकसभा : जाटलैंड में ज्योति बनाम बेनीवाल नागौर लोकसभा : जाटलैंड में ज्योति बनाम बेनीवाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000271580
Barmer : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी हेमू कालानी- दिलीप बादलानी
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271575
Bollywood : अभिनेता देव मेनारिया ने प्रभु द्वारकाधीश और श्रीनाथजी के दरबार में टेका मत्था
राजस्थान मनोरंजन समाचार
January 21, 2026
1000271571
Jaisalmer : समस्त चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकांको में बेहतर सुधार के लिए करें समयबद्व एवं सार्थक प्रयास – जिला कलेक्टर
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271565
Rajsamand : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के स्तर पर अनवरत प्रयास जारी
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271522
Mandar में भव्य जन जागरूकता वाहन रैली से सनातनियों को हिंदू एकता के लिए किया जागृत
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271494
Bhilwara : शहीद हेमू कालाणी को याद किया, किये श्रद्धासुमन अर्पित
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271485
Rajsamand : द अंकुर बी.एड.महाविद्यालय में खेल सप्ताह के तीसरे दिन क्रिकेट व बैडमिंटन मुकाबले संपन्न
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271480
Barmer : ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271463
Rajsamand : ग्राम पंचायत जुनदा मे शिविर का आयोजन
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271460
Barmer : आमजन की परिवेदनाआंे का त्वरित निस्तारण करेंःजिला कलक्टर
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?