
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 7वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने महाराष्ट्र की अमरावती सीट से नवनीत कौर राणा को टिकट दिया है। वही, कर्नाटक के चित्रदुर्ग सीट से गोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/YKfkc4jSEj
— BJP (@BJP4India) March 27, 2024
इसी बीच, नवनीत राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने पिछले पांच वर्षों से NDA के घटक दल के रूप में, जिन्हें नेता माना है उनके आदर्शों पर 12-13 वर्षों से कार्य कर रही हूं। नेताओं ने कल फैसला करके अमरावती से मेरी उम्मीदवारी जाहिर की। मैंने कल मोदी जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि रवि (रवि राणा) जी भी 2014 से देवेंद्र जी के साथ थे। हम ऐसे घटक दलों में से नहीं जो समय आया तो साथ रहें और समय नहीं तो साथ छोड़ दें।
#WATCH महाराष्ट्र के अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, "… मैंने पिछले पांच वर्षों से NDA के घटक दल के रूप में, जिन्हें नेता माना है उनके आदर्शों पर 12-13 वर्षों से कार्य कर रही हूं… नेताओं ने कल फैसला करके अमरावती से मेरी उम्मीदवारी जाहिर की… मैंने कल मोदी… pic.twitter.com/U1CGEEgsoP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2024
बता दे कि नवनीत राणा वर्तमान में अमरावती जिले से निर्दलीय सांसद है। नवनीत ने अब भाजपा का दामन भी थाम लिया है। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुईं। आपको बता दे, साल 2019 में नवनीत ने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी।
जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2022 में, मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्हें और उनके पति को महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी के बाद गिरफ्तार किया गया था।