Rajsamand। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व आपातकाल जैसी दुर्घटनाओं के कारण कांग्रेस का आज पतन की ओर अग्रसर हो चुकी है ऐसी दुर्घटना होने आज भी देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है और इस आपातकाल के समय जो 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता जेलों में गए है उनकी क्या हिम्मत रही होगी वो आप उनसे ही जान सकते है की उनके साथ क्या यातनाएं दी गयी जेलों में। आज हमारे बीच भी उन कार्यकर्ताओं मे से बिराजमान है जिनको में कोटि कोटि प्रणाम करता हु ओर कही न उनके बलदान की वजह से आज हम देश मे अच्छी स्थिति में है वरना कॉंग्रेस के काल मे तो स्थिति असामान्य ही हमेशा दिखाई दी है आपात काल के समय देश में लोकतंत्र जितनी दुर्दशा हुई उसका आज तक कॉंग्रेस जवाब नही दे पाई है। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व आपातकाल के 50 वर्ष पर संयुक्त संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत का पहला राजनीतिक बलिदान अगर किसी का हुआ है तो वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ है आज कॉंग्रेस के लोग संविधान की कॉपी लेकर घूमते है उन सभी को बाबा साहब अम्बेडकर व देश से सार्वजनिक रूप से माफ़ी क्योंकि आपातकाल उनकी देन है आज का दिन में कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हु की ऐसे कॉंग्रेस को झड़ से मिटाने के लिए व भाजपा को स्थायी बनाने के लिए सशक्त मंडल सक्रिय बूथ समिति पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करके देश व प्रदेश में अजेय भाजपा को स्थापित करेंगे इसके साथ ही राजसमन्द जिले को कॉंग्रेस मुक्त राजसमंद बनाएंगे।
जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप ओर हम खुशकिस्मत है कि आज का दिन भाजपा का दिन देख रहे है बाकी आपातकाल व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समय का परिस्थितियां बहुत ही विकट थी उस समय कोई भी सरकार के खिलाफ बोल भी नही सकता था आपात काल के दौरान तो लोग घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया था ऐसी विकट परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने देश के लिए कार्य करते हुए भाजपा को आज बहुत ही अच्छी स्थिति में लेके आये है तो ये सभी उनकी ही बदौलत है।
संगोष्ठी को विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पुरानी परिस्थितियों को देख कर सीखते हुए आज की परिस्थिति से मिलकर के आगे बढ़ने का समय है लेकिन उनके बलिदान को भी भुलाया नही जा सकता है जिनकी वजह से आज हम सभी खड़े है इस लिए समय परिस्थितियों के अनुरूप चलते हुए संगठन व देश की उन्नति की ओर हमारे कदम हमेशा चलने चाहिए।
कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी, कार्यक्रम संयोजक हिम्मत कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत