Bhilwara: ओम इंडस्ट्री बीगोद-मांडलगढ़ को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 प्रदर्शनी में मिला द्वितीय पुरस्कार

3 Min Read
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के तेरहवें संस्करण में पत्थरों और पत्थर उत्पादों की चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में भव्य और गरिमामय के साथ संपन्न हुई। सीडॉस, लघु उद्योग भारती और रिको के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन राजस्थान की स्टोन इंडस्ट्री की वैश्विक पहचान और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के तेरहवें संस्करण में पत्थरों और पत्थर उत्पादों के आंतरिक प्रदर्शन की श्रेणी में जिले के बीगोद-मांडलगढ़ की ओम इंडस्ट्री को प्रतिष्ठित द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में पाँच से आठ फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के दौरान कंपनी के शानदार प्रदर्शन को मान्यता देता है। इस विशेष उपलब्धि पर संस्थान के सुयोग मूंदड़ा, इशिप्ता मूंदड़ा, रोशन सोनी और दुर्गेश लढा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संघठन मंत्री प्रकाश भाई साहब, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, एसीएस उद्योग दीपक अजमेरा तथा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संयोजक नटवर लाल अजमेरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। योग्यता प्रमाण पत्र उद्योग के प्रमुख नेताओं द्वारा प्रदान किया गया। इंडिया स्टोनमार्ट पत्थर उद्योग को समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय सतत विकास के लिए पत्थर था, जिसमें पर्यावरण संतुलन और शून्य-अपशिष्ट प्रथाओं पर जोर दिया गया। ओम इंडस्ट्री का पुरस्कार विजेता प्रदर्शन दुनिया भर के पाँच सौ से अधिक प्रदर्शकों के बीच उत्कृष्ट रहा, जिसमें तुर्की, इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कंपनी को प्राकृतिक पत्थरों और निर्मित पत्थर उत्पादों की रचनात्मक प्रस्तुति के लिए सराहा गया है। ओम इंडस्ट्री के सुयोग मूंदड़ा ने बताया की इस आयोजन में पत्थर उद्योग और उससे संबंधित प्रसंस्करण गतिविधियों में सुरक्षित खनन पद्धतियों के माध्यम से पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पत्थर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। समारोह के अंत में सीडॉस के सीईओ मुकुल रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रदर्शकों, अंतरराष्ट्रीय सहभागियों, आयोजक टीम एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इंडिया स्टोनमार्ट 2026 “ने राजस्थान की स्टोन इंडस्ट्री की वैश्विक क्षमता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया है और अब 2028 के अगले संस्करण की तैयारियाँ आज से ही प्रारंभ कर दी गई हैं।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version