
Barmer। बाड़मेर जिला मुख्यालय मे पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्टेशन रोड़ बाड़मेर शिक्षा विभाग की ओर से हरियालो राजस्थान के तहत शुक्रवार (18 जून, 2025) को पर्यावरण संरक्षण को लेकर बाड़मेर सीबीईओ रेखा यादव के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौधे वितिरत किए गए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ व हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीबीईओ रेखा यादव ने बताया कि प्रकृति की शुद्ध हवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।
प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान मिशन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों अनेक पौधे लगाएं गए। प्रधानाचार्य मोती लाल जांगिड ने कहा कि हमारे छात्रों व कर्मचारियों ने अद्भुत उत्साह व प्रतिबद्धता दिखाई है। यह अभियान केवल पेड़ लगाने के बारे में नहीं है। यह राजस्थान के हरित भविष्य के पोषण के बारे में है। एसीबीओ देवी सिंह ने पर्यावरणीय पहलों में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर आरपी श्रवण पारीक, एसएमसी अध्यक्ष जगमाल सिंह, नवीन सिंघल, पुखराज शर्मा, बलदेव सारण, पंकज चौधरी, धर्मपाल जाखड़, सरिता चौधरी, कैलाश सिंह, दुर्गेश जाती, सवाई सिंह राजपुरोहित, गोपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल