
बाड़मेर (Barmer) भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत अटल सेवा केन्द्र,जिला परिषद परिसर,बाड़मेर मंे जिला,तहसील,नगर परिषद,नगर पालिका स्तर के नियमित सहायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन जिला कलक्टर टीना डाबी ने किया।इस दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा कि भारत की जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है,। ऐसे मंे उपस्थित सहायकों को व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ कर सकें। उन्हांेने कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में सहायक एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समस्त सहायक इस प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं गंभीरता से प्राप्त करें। किसी भी शंका की स्थिति में प्रशिक्षक अधिकारियों से प्रश्न कर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हों, ताकि आगामी जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। जिला कलक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित सहायक आगामी तीन दिनों तक समय पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा तथा अनुपस्थित रहने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग नख्ताराम ईसराम ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में बाड़मेर जिले की 11 तहसीलों, 1 नगर परिषद एवं 1 नगर पालिका से एक-एक नियमित सहायक तथा जिला स्तर से चार नियमित सहायक जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुए हैं। जनगणना निदेशालय से नियुक्त अधिकारी सहायक निदेशक ,तकनीकी हरीसिंह बीजाणिया एवं दिवेश सांवला की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक हरीसिंह बीजाणिया ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने, जनगणना से संबंधित सटीक डेटा समय पर उपलब्ध कराने तथा सीएमएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
