
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला संयोजक गणपत बांठिया ने बुधवार (2 जुलाई, 2025) को कल्याणपुर क्षेत्र के सरवड़ी, चारलाई, धोरीयो की ढाणी, नागाणा, गंगावास, कोरणा, जास्ती सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर पौधे वितरण कर पौधारोपण किया उसके साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत चल रहे शिविर में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला संयोजक गणपत बांठिया ने जास्ती गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत चल रहे शिविर में भाग लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गांव, ढाणी और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।बांठिया ने शिविर के दौरान मौजूद अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं में जोड़ें और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपनी पात्रता की जानकारी लेकर शिविरों का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।शिविर में प्रशासक अशोक कुमार,अतिरिक्त विकास अधिकारी देवीसिंह सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
उसके बाद मंडली भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलोक पालीवाल व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर मंदिरों में देव दर्शन कर भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना की व गौमाता को गुड़ खिलाया।
प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम आव्हान पर पौधा का वितरण कर किया पौधारोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से ग्राम स्तर पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया की अगुवाई में पौधारोपण कर ग्रामीणों को विविध प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान गुलमोहर, करंज, बोगन बेल, इमली, नीम सहित विभिन्न प्रकार के पर्यावरण अनुकूल पौधे ग्रामीणों को सौंपे गए। गणपत बांठिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक अद्भुत पहल है, जो माँ के प्रति हमारी श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को जोड़ता है। प्रकृति और मातृशक्ति दोनों जीवनदायिनी हैं। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ की स्मृति में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह अभियान एक जनांदोलन बन जाएगा। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि हर गांव, हर ढाणी तक हरियाली पहुंचे और आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पर्यावरण की नींव रखी जा सके।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान मातृभक्ति और हरियाली दोनों का प्रतीक है। हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
मंडली मंडल अध्यक्ष तिलोक पालीवाल ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री वागाराम, मूलाराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष बन्नाराम जाणी, पूर्व सरपंच जोराराम, रघुनाथसिंह, पुरखाराम, मिश्राराम, चेनाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।