Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » बांसवाड़ा लोकसभा : भाजपा की नजरें हैट्रिक पर अपना गढ़ वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

बांसवाड़ा लोकसभा : भाजपा की नजरें हैट्रिक पर अपना गढ़ वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस

Jagruk Times
Last updated: April 24, 2024 1:47 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
बांसवाड़ा लोकसभा : भाजपा की नजरें हैट्रिक पर अपना गढ़ वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस
c84cccc9 2b33 4840 81c6 7f5aa4a12c5f

बांसवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राजस्थान राज्य के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बांसवाड़ा को ‘सौ द्वीपों का शहर’ के रूप में भी जाना जाता है। यह राजस्थान में सबसे अधिक बारिश वाला शहर है। भारी वर्षा के कारण यह राजस्थान का सबसे हरा-भरा शहर है। शहर की आबादी 101,017 है। बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां अब तक लोकसभा के कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से अधिकांश बार यानी 12 बार जीतने वाली कांग्रेस ने भी हर बार प्रत्याशी बदल कर ही विजयश्री का वरण किया है। यही स्थिति भाजपा की भी रही है। दो बार से इस सीट पर काबिज भाजपा इस बार यहां हैट्रिक लगाने की फिराक में है।

- Advertisement -

वहीं कांग्रेस भी नए चेहरे के साथ पूरी ताकत के साथ इस सीट को कब्जाने का प्रयास कर रही है। यहां भाजपा ने एक बार फिर से अपना प्रत्याशी बदलते हुए वर्तमान सांसद कनक मल कटारा का टिकट काट कर महेंद्रजीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा है। इस सीट के चुनावी इतिहास की बात करें, तो बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ। उस समय कांग्रेस के भीखाभाई चुने गए थे। उसके बाद 57 में कांग्रेस ने भोगीलाल पाडिया, 62 में रतनलाल, 67 में हीरजी भाई और 71 में हीरालाल डोडा को मैदान में उतारा। ये सभी चुनाव जीतते रहे। हालांकि 77 के चुनाव में जनता पार्टी के हीरा भाई ने कांग्रेस का विजय रथ थाम तो लिया, लेकिन 80 में हुए अगले चुनाव में ही एक बार फिर से कांग्रेस के भीखाभाई ने यह सीट पार्टी की झोली में डाल दी। अगले चुनाव में कांग्रेस ने प्रभु लाल रावत को सांसद बनवाया।

हालांकि 89 में एक बार फिर हीराभाई जनता दल के टिकट पर चुनाव जीत कर संसद पहुंच गए। 91 में यह सीट वापस कांग्रेस की झोली में पहुंच गई। इस बार यहां से प्रभुलाल रावत सांसद बने। 96 में कांग्रेस के ताराचंद भगोरा, 98 में कांग्रेस के ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय और 99 के चुनाव में फिर कांग्रेस के ताराचंद भगोरा यहां से चुने गए। 2004 के चुनाव में भाजपा ने यहां से धन सिंह रावत को लड़ाकर सांसद बनाया। फिर 2009 में कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को यहां से संसद जाने का मौका मिला। इसके बाद 2014 में भाजपा के मानशंकर निनामा और 2019 में भाजपा के ही कनक लाल कटारा यहां से चुने गए।

मालवीय करेंगे भाजपा का बेड़ा पार

भाजपा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय विगत दिनों ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मालवीय राजस्थान में आदिवासी चेहरा माना जाता है। मालवीय के पास लम्बा राजनीतिक तजुर्बा है। वो सरपंच से लेकर, प्रधान, विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। दक्षिणी राजस्थान, ख़ास तौर पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर में उनका मज़बूत जनाधार है। करीब 35 साल से अधिक समय से मालवीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उसके बाद वे युवा कांग्रेस के सदस्य भी रहे।

मालवीय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दो सरकारों में मंत्री भी रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का सदस्य भी बनाया था। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व उपाध्यक्ष मालवीय प्रधान, जिला प्रमुख, सांसद, विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा के हो चुके मालवीय से केंद्रीय नेतृत्व को हैट्रिक लगाने की उम्मीद है।

कांग्रेस की करामात, रोत को साथ, अरविंद को सिंबल

बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस की स्थिति बड़ी ही अजीबो-गरीब हो गई। पार्टी नेतृत्व में जहां भारत आदिवासी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वहीं पार्टी से सिंबल मिलने के बाद नामांकन करने वाले अरविंद डामोर भी नामांकन वापस न लेते हुए चुनावी मैदान में अड़े हुए हैं। निर्देश न मानने पर कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। हालांकि सिंबल मिलने के आधार पर अरविंद डामोर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार हैं। अब इस सीट से भाजपा को चुनौती दे रहे भाआपा के संस्थापक राजकुमार रोत को भाजपा के साथ –साथ अपनी सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवार से भी लड़ना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने आखिरी दिन अपने उम्मीदवार अरविंद डामोर का पर्चा दाखिल करवाया था। डामोर के मैदान में आते ही भारत आदिवासी पार्टी में खलबली मच गई। कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होने के तुरंत बाद, राजकुमार रोत ने कांग्रेस से एक आग्रह किया था। रोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन करते हुए अगर इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सीट को छोड़ती है, तो हम और यहां के समस्त रहवासी कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे, और भाजपा को धूल चटाएंगे।” रोत के गठबंधन की दुहाई वाले ट्वीट के बाद, कांग्रेस पर दबाव बढ़ा, और कथित तौर पर पार्टी ने डामोर पर नामांकन वापस लेने की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

बताया जाता है, कि इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। बता दें कि चोरासी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक राजकुमार रोत, 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। 2024 में उन्हें दो समितियों में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, वह व्यवसाय सलाहकार समिति में भी भूमिका निभाते हैं। 2021 से 2022 तक वे स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की समिति के सदस्य रहे हैं।

TAGGED:Arvind DamorBanswara News in Hindibjpcongresshindi newslok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindiMahendrajit Singh Malviyanews in hindipoliticsrajasthan news in hindiRajkumar Roat
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Lokshabha Elections 2024: बाड़मेर-जैसलमेर में कंगना रनौत और द ग्रेट खली का रोड शो, डोटासरा भी दिखाएंगे ताकत Lokshabha Elections 2024: बाड़मेर-जैसलमेर में कंगना रनौत और द ग्रेट खली का रोड शो, डोटासरा भी दिखाएंगे ताकत
Next Article railly Lok Sabha Elections 2024: आज थम जाएगा दूसरे चरण का शोरगुल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

स्तन कैंसर के त्वरित निदान के लिए अत्याधुनिक प्रणाली अब Mumbai में शुरू
स्तन कैंसर के त्वरित निदान के लिए अत्याधुनिक प्रणाली अब Mumbai में शुरू
मुंबई समाचार
May 30, 2025
Shashi Tharoor ने Colombia की पाकिस्तान-समर्थक टिप्पणी पर जताई नाराज़गी
Shashi Tharoor ने Colombia की पाकिस्तान-समर्थक टिप्पणी पर जताई नाराज़गी
अंतरराष्ट्रीय समाचार
May 30, 2025
ramayna
Ramayana में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर फैंस हुए बेसब्र
समाचार मनोरंजन
May 30, 2025
aamir khan
Sitare Zameen Par का नया गाना हुआ रिलीज, कैसा है यूजर का रिएक्शन
मनोरंजन समाचार
May 30, 2025
मुंबई कस्टम्स ने CSMI एयरपोर्ट पर 8.66 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की
मुंबई कस्टम्स ने CSMI एयरपोर्ट पर 8.66 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की
समाचार मुंबई
May 29, 2025
Kota में 14वीं राजस्थान बटालियन NCC का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
Kota में 14वीं राजस्थान बटालियन NCC का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
समाचार राजस्थान राष्ट्रीय
May 29, 2025
TEASER
Param Sundari Teaser : एक दूजे के साथ रोमांटिक होते दिखे परम और सुंदरी, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
मनोरंजन समाचार
May 29, 2025
Aduram Meghwal
चौहटन विधायक Aduram Meghwal बने जनसेवा और विकास के प्रतीक
समाचार बाड़मेर राजस्थान
May 29, 2025
Sojat Road में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, मकान से हुई लाखों की चोरी
Sojat Road में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, मकान से हुई लाखों की चोरी
Short News राजस्थान समाचार
May 29, 2025
Sojat Road में धूमधाम से मनाई गई Maharana Pratap की जयंती
Sojat Road में धूमधाम से मनाई गई Maharana Pratap की जयंती
समाचार Short News राजस्थान
May 29, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?