Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज, कई दिग्गज मेहमान होंगे शामिल

समाचारमुंबईराष्ट्रीय

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज, कई दिग्गज मेहमान होंगे शामिल

Preetam Singh
Last updated: July 12, 2024 7:49 pm
Preetam Singh
Share
4 Min Read
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज
anant radhika

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमेन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को उद्योगपति विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। अनंत और राधिका की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। वही, 13 जुलाई को आशीर्वाद और 14 जुलाई को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। अनंत-राधिका के शादी समारोह में देश-विदेश नेताओं से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स तक शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत आज दोपहर करीब 3 बजे बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेंगे।

- Advertisement -

शादी में ये नेता होंगे शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने परिवार संग शामिल होंगे।

शादी में ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे। शादी समारोह में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, विक्की कौशल जैसे स्टार्स शामिल होंगे।

विदेश के ये बड़े राजनेता भी आएंगे नजर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश के नहीं बल्कि विदेश के भी कई बड़े राजनेता नजर आएंगे। शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री मैटेओ रेंजी, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, ऑस्ट्रिया के पूर्व प्रधानमंत्री सेबेस्टियन कुर्ज और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट को आमंत्रित किया गया है।

हॉलीवुड के ये दिग्गज भी होंगे शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में WWE स्टार और एक्टर जॉन सीना, अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी किम कार्दशियन, पॉडकास्टर और लाइफ कोच जे शेट्टी, डेस्पासिटो गाने के सिंगर लुइस रोड्रिग्ज उर्फ ​​लुइस फोंसी और मशहूर नाइजीरियाई रैपर और गायक-गीतकार शामिल होंगे।

अंबानी परिवार का काशी से है गहरा नाता

बेटे की शादी से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने काशी के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया है। नीता अंबानी ने कहा, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे’।

एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में शिव-शक्ति पूजा का आयोजन किया। इस पूजा समारोह में राजनेताओं, बिजनेस जगत के दिग्गजों, सेलिब्रिटीज और परिवार के करीबी दोस्तों सहित कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

TAGGED:Anant-Radhika Weddinghindi newsMukesh Ambani news in hindiMumbai news in hindinews in hindiNita Ambani
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Preetam Singh
ByPreetam Singh
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Previous Article उपराष्ट्रपति धनखड़ संवाद और चर्चा से पनपता है लोकतंत्र : उपराष्ट्रपति धनखड़
Next Article बैठक शांति समिति की बैठक में उपखंड अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Assi
बॉलीवुड का बदला ट्रेंड? ‘ASSI’ ने प्रमोशन के लिए चुना नया रास्ता
मनोरंजन मुंबई
February 11, 2026
1000288713
Jaisalmer : बजट से कर्मचारियों में आक्रोश एवं निराशा,बजट की प्रतियां जलाएंगे
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288695
Revder : बस स्टेशन पर ट्रेलर चालक ने लहराई तलवार, मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया दस्तयाब
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288692
Rajsamand : अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288690
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया 2026-27 का बजट, Rajsamand में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288685
Rajsamand : संपर्क पोर्टल की शिकायतों का मौके पर सत्यापन, ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288682
Bhilwara : एमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288677
Rajsamand : रेलवे विस्तार को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की सक्रिय पहल रंग लाई
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288661
Pali : विश्व हिंदू परिषद जिला बैठक में आगामी रामोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
1000288653
Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आगुचा में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का किया शुभारंभ
समाचार राजस्थान
February 11, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?