Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » अलवर लोकसभा: 11 बार जीती कांग्रेस अब भाजपा का बोलबाला

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

अलवर लोकसभा: 11 बार जीती कांग्रेस अब भाजपा का बोलबाला

Jagruk Times
Last updated: April 16, 2024 3:37 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
अलवर लोकसभा: 11 बार जीती कांग्रेस अब भाजपा का बोलबाला
fdbda4cc 7961 46cd a32a 9500d4f3ed91

अलवर लोकसभा सीट राजस्थान की एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। हरियाणा की सीमा से लगी इस सीट पर भाजपा दो बार से जीत दर्ज कर रही है। लेकिन यहां पर प्रभाव कांग्रेस का ही रहा है। अब तक यहां उपचुनाव सहित कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से कांग्रेस 11 बार जीती हैं, जबकि भाजपा केवल चार बार जीत मिली है। आजादी के बाद यहां पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था। तब से आज तक 18 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में 4 बार बीजेपी के सिर ताज सजा है तो 11 बार यह सीट कांग्रेस की झोली में गई है।

- Advertisement -

वहीं एक बार स्वतंत्र प्रत्याशी तो एक बार जनता दल और जनता पार्टी के प्रत्याशी को भी यहां से जीत मिली है। पहली बार यहां से कांग्रेस के टिकट पर शोभाराम कुमावत संसद पहुंचे थे। वह 57 के चुनाव में भी जीते, लेकिन 62 के चुनाव में यहां की जनता ने स्वतंत्र प्रत्याशी काशीराम गुप्ता को चुन लिया। फिर 67 में कांग्रेस के भोलानाथ मास्टर और 71 में हरिप्रसाद शर्मा सांसद चुने गए। 77 के चुनाव में जनता पार्टी के रामजी लाल यादव तो 80 और 84 के चुनाव में कांग्रेस के राम सिंह यादव सांसद बने।

89 के चुनाव में फिर अलवर ने जनता दल के प्रत्याशी रामजी लाल यादव को मौका दिया। यहां पहली बार बीजेपी ने 91 के चुनाव में युवरानी महेंद्र कुमारी को टिकट देकर खाता खोला। लेकिन कांग्रेस ने नवल किशोर शर्मा को टिकट देकर यह सीट फिर से अपनी झोली में डाल लिया। 98 के चुनाव में भी यह सीट कांग्रेस के पास ही रही, लेकिन सांसद घासीराम यादव बने थे। 99 के चुनाव में बीजेपी के जसवंत यादव ने यह सीट झटक ली, लेकिन 2004 में कांग्रेस के करण सिंह और 2009 में जितेंद्र सिंह यहां से सांसद चुने गए।

हालांकि 2014 में महंत चांदनाथ बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते, लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस के करण सिंह यादव सांसद बने। फिर 2019 का चुनाव जीत कर महंत बालकनाथ यहां से सांसद हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में यहां पर पांच विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस तो तीन पर भाजपा का कब्जा है।

संगठन के सारथी भूपेंद्र के सिर सजेगा सेहरा

इस सीट से भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन राजस्थान के अजमेर से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, और राजस्थान से ही दो बार राज्यसभा सांसद भेजे गए। छात्र राजनीति से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले भूपेंद्र यादव मात्र सात साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भूपेंद्र यादव की पहचान भाजपा के गिने चुने रणनीतिकारों में हो चुकी है।

वह राजस्थान (2013) और झारखंड (2014) के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी और गुजरात के प्रभारी थे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे। मूल रूप से संगठन एवं चुनाव प्रबंधन का कार्य देखने वाले भूपेंद्र यादव इस बार स्वयं चुनावी मैदान में हैं। अमित शाह के करीबी माने जाने वाले यादव के लिए इस सीट पर बाहरी होना जहां एक चुनौती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर उनके लिए बड़ी मददगार साबित होगी। अब देखना यह है उनके कद एवं पार्टी के प्रभाव से स्थानीय मतदाता कितने प्रभावित होते हैं और उनके सर विजय का सेहरा सजाते हैं या नहीं।

आपसी फूट में उलझे ललित करेंगे करिश्मा

कांग्रेस ने यहां से ललित यादव को अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नाराज बताए जा रहे हैं। टिकट की दावेदारी जता रहे, पूर्व सांसद डॉ। करण सिंह यादव और पूर्व विधायक संदीप यादव ने तो बगावती तेवर अपना लिए हैं। इनका आरोप है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने उनके टिकट कटवाया हैं। उधर, भंवर जितेंद्र सिंह का कहना है कि टिकट में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि इन सबके बावजूद ललित यादव पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

ललित यादव मुंडावर से विधायक हैं। उन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में 50 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी। अपने क्षेत्र में ललित यादव फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है। वहीं उनके समर्थन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने रोड शो करके मतदाताओं से समर्थन मांगा है। अब देखना यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे को कायम रखते हुए विधायक ललित यादव भाजपा के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव को परास्त कर पाते हैं कि नहीं।

TAGGED:Alwar News in HindiBhupendra Yadav News Hindibjpcongresshindi newsLalit Yadav News Hindilok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindinews in hindipolitics
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट
Next Article सूर्य किरणें कल दोपहर रामलला का अभिषेक करेंगी सूर्य किरणें
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000290195
Rajsamand : जागृति की कृति का राज्य स्तर पर चयन
समाचार राजस्थान
February 13, 2026
1000290190
Jaisalmer: सोनार दुर्ग की अखे प्रोल के पास आयोजित किया जाएगा मिलेट्स मेला
समाचार राजस्थान
February 13, 2026
1000289696
Barmer : ईश्वर के जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव – रामपूरी महाराज
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289689
Rajsamand : राजस्थान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289684
Barmer : ढोल नगाडो के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289677
Jaisalmer : कर्मचारी महासंघ ने बजट की प्रतियां जलाई,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289638
Barmer : नशा है मौत की दस्तक, अभी संभल जाए युवा पीढ़ी : डॉ. ओ.पी. डूडी
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289626
Rajsamand : गौशाला पहुंचे ग्राम प्रतिनिधियों ने देखे सेवा कार्य एवं व्यवस्थाएं पक्षी व गौसेवा कार्यो पर जताया हर्ष, सहयोग का दिलाया विश्वास
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289614
Bhilwara : भाविप का सेवा महाकुंभ, विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में 56वें दिव्यांगजन शिविर का हुआ शुभारम्भ
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289611
Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?