Bhilwara। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल संगठन वसुधा शाखा ने साइबर क्राइम पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जिसका उद्देश्य वर्तमान परिपेक्ष में साइबर क्राइम पर अंकुश कैसे लगे लोगों को जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के रूप में साइबर क्राईम सेल के पुलिस विभाग से अंकित यादव और साइबर क्राइम मीडिया से जुड़े छोटू लाल जी उपस्थित रहे। संगठन की अध्यक्ष प्रेमलता जागेटिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के स्वागत से किया। संगठन की सचिव कविता समदानी ने संगठन के सदस्यों के द्वारा प्रार्थना करवाई।
साइबर क्राईम सेल के अंकित यादव द्वारा साइबर क्राइम क्या है साइबर अपराधों के प्रकार उससे बचाव और क्या सावधानियां रखनी है, साइबर क्राइम सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की वेबसाइट की जानकारी दी। साइबर क्राइम मीडिया से जुड़े छोटू लाल ने बताया कि कई लोग कई तरह की फोटोस अपलोड कर देते हैं और अपराधों को जन्म देते हैं इसे कैसे बचा जाए इसकी सुरक्षात्मक वेबसाइट बताई गई ऐप डाउनलोड कराए गए कानून संबंधी जानकारी दी गई और लोगों को जागरूक किया कि आप डरे नहीं पुलिस विभाग आपके साथ है। अंत में प्रेमलता जागेटिया ने सभी को शपथ दिलाई और इस जागरूकता का अभियान घर-घर पहुंचने के लिए संकल्प लिया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल