Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व PM राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, सोनिया-राहुल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाचारपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व PM राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, सोनिया-राहुल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Preetam Singh
Last updated: May 21, 2024 1:46 pm
Preetam Singh
Share
6 Min Read
Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व PM राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि, सोनिया-राहुल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
9e3f8b13 f47f 4c7d a1c7 37d43c249fb7

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज मंगलवार (21 मई) को 33वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल ‘वीर भूमि’ पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम समेत कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -

इससे पहले राजीव गांधी के बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पर एक भावुक करने वाली पोस्ट में लिखा, ”पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।”

पापा,

आपके सपने, मेरे सपने,
आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां।

आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा। pic.twitter.com/lT8M7sk7dS

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2024

वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ”21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।”

21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गाँधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके… pic.twitter.com/O8ZMfWZSA8

— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 21, 2024

राजीव गांधी से जुडी बातें

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बम्बई (वर्तमान में मुंबई) में था। राजीव इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े बेटे और जवाहरलाल नेहरू के नाती और भारत के 7वें प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके दादा जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। राजीव ने अपना बचपन अपने दादा के साथ तीन मूर्ति हाउस में बिताया। राजीव कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया। वहां राजीव के कई दोस्त बने जिनके साथ उनकी आजीवन दोस्ती बनी रही।

स्कूल से निकलने के बाद राजीव गांधी कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए लेकिन जल्द ही वे वहां से हटकर लन्दन के इम्पीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कहा जाता है कि उन्हें हवाई उड़ान का बड़ा जुनून था। इंग्लैंड से घर लौटने के बाद उन्होंने दिल्ली फ्लाइंग क्लब की प्रवेश परीक्षा पास की और वाणिज्यिक पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया। जल्द ही वे घरेलू राष्ट्रीय जहाज कंपनी इंडियन एयरलाइंस के पायलट बन गए।

बता दे कि जब 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों द्वारा अपनी मां (इंदिरा गांधी) की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री बने थे। साल साल 1985 में राजीव गांधी ने कांग्रेस संदेश यात्रा की घोषणा की थी। राजीव गांधी ने कांग्रेस संदेश यात्रा की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवा दल को तिरंगा सौंपते हुए सौंपी थी। इस यात्रा की शुरुआत मुंबई, कश्मीर, कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से एक साथ चार यात्राएं कीं। तीन महीने से अधिक समय तक चली यह यात्रा दिल्ली के रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे, साल 1991 में राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान एक बम विस्फोट में हुई थी। 32 वर्ष पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। जब राजीव की हत्या हुई, तब उनकी आयु 46 वर्ष थी। श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान महिला ने उनके पैर छुए और उसके बाद छिपाकर लाई RDX से विस्फोट कर दिया। हत्या करने वाले की पहचान श्रीलंका के जाफना के थेनमोझी राजरत्नम उर्फ धनु के रूप में हुई।

सोनिया गांधी से हुई थी राजीव गांधी की शादी

1968 में राजीव गांधी ने एडविज एंटोनिया अल्बिना माइनो से शादी की। जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर सोनिया गांधी रख लिया था और भारत को अपना घर बना लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढ़ने गए थे। राजीव व सोनिया के दो बच्चे हैं। बेटा राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी है। राहुल का जन्म 1970 में हुआ था और प्रियंका का 1972 में हुआ था।

सूचना क्रान्ति के जनक

बता दे कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया था।

TAGGED:congresshindi newsMallikarjun Khargenews in hindipoliticsRahul GandhiRajiv Gandhi Death AnniversarySONIA GANDHIभारत
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Preetam Singh
ByPreetam Singh
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Previous Article RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी
Next Article Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000257035
Pali में 40 दिवसीय पूज्य प्रभात फेरी सम्पन्न आज सांई भरुच वारा के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जायेगा चालीहा साहिब व्रत महोत्सव
समाचार राजस्थान
January 1, 2026
1000257030
Bhilwara : गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण पर कॉन्ट्रेक्टर दिलीप सिंह चौहान का किया अभिनंदन
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257025
Bhilwara: साध्वी मंडल के सानिध्य में शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की बैठक
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000256166
Bhilwara : जिला साहित्यकार परिषद् के चुनाव सम्पन्न, मेठानी पुनः अध्यक्ष बने
राजस्थान समाचार
December 31, 2025
1000256159
Bhilwara : आनंदधाम में ब्रजेश महाराजश्री के उत्सव पर युक्ति ओझा की भजन संध्या
राजस्थान समाचार
December 31, 2025
1000256154
Bhilwara : आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सेवा से सहयोग तक सम्मान कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
December 31, 2025
1000256149
Bhilwara : एकादशी पर हुआ काशीपुरी धाम में श्री श्याम गुणगान, भजनों पर झूमें श्रद्धालु
राजस्थान समाचार
December 31, 2025
1000256101
Jaisalmer: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान कार्यवाही में पनीर, दही, तेल मावा, ग्रेवी, घी के लिए 15 सैंपल
समाचार राजस्थान
December 31, 2025
1000256086
Raniwada: शिक्षक संघ राष्ट्रीय का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
राजस्थान समाचार
December 31, 2025
1000256083
Sojat पावन धाम में नववर्ष का आगाज दिव्य महामांगलिक से, गूंजेंगे महामंत्र नवकार
राजस्थान समाचार
December 31, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?