
Jaisalmer। बासनपीर गांव में पौराणिक छतरियों के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता हासम खान (50) को गिरफ्तार किया है। “एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि गांव में हुए इतने बड़े बवाल में सबसे बड़ा हाथ हासमखान का था। हासम खान ने ही ग्रामीणों को उकसाया और प्रशासन को समुदाय विशेष के खिलाफ परिवाद देकर मामला बिगाड़ा। उसने दोनों तरफ लोगों को भड़काकर माहौल खराब किया और उसके बाद ग्रामीणों ने छतरियों के निर्माण के दौरान बाधा पहुंचाई और पुलिस व अन्य लोगों पर पत्थरबाजी की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल मौके पर शांति है और पुलिस हासमखान के पीछे किसका हाथ है इसको लेकर पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही अन्य लोग जो पत्थरबाजी की घटना में शामिल हैं उसको लेकर दबिशें दे रही है।
गिरफ्तार मुल्जिमान
मरवत पत्नी नजीरखां (35 साल)
सुमरि पुत्री नुरेखां (19 साल)
तीजा पत्नी आदतखां (35 साल)
हुरा पत्नी रमजान खां (30 साल)
हसीना पत्नी हमल खां (25 साल)
इंतिया पत्नी जमशेरखां (30 साल)
ईस्लामखां पुत्र अजीज खां (20 साल)
जाकिर खां पुत्र भागेखां (28 साल)
बच्चें खान पुत्र काबलखां(25 साल)
सुभानखां पुत्र सादक खां (70 साल)
बसीरखां पुत्र हकीमखां (27 साल)
राणेखां पुत्र जंगी खां (50 साल)
आसीन खांन पुत्र नेनेखां (23 साल)
इमामत पत्नि मुबारक खां (22 साल)
मदीना पत्नि ईदन खां (31 साल)
जामा पुत्री नूरे खां (24 साल)
बिस्मिला पत्नि दौसे खां (30 साल)
अनीमत पत्नि सखी मोहम्मद (50 साल)
बिस्मिल्ला पत्नि सादक खां (24 साल)
असीयत पत्नि गुलाम खां (55 साल)
नजीरां पुत्री हिन्दाल खां (20 साल)
हसीना पत्नि हलीम खां (30 साल)
हासमखां पुत्र सरादीनखां (50 साल)
रिपोर्ट – कपिल डांगरा