![महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए : अरविंद केजरीवाल](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/03/KEJARIWAL.webp)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बजट पेश होने के बाद एक पीसी की और कहा कि अब 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि मेरी सभी माताओं और बहनों को बधाई। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये कोई छोटी चीज नहीं है।
ये दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा। ये कहना आसान है, लेकिन करना आसान नहीं है। जो महिलाएं कमाती नहीं हैं उन्हें घर में अपने पति-बेटे और रिश्तेदारों के आगे छोटी-छोटी बातों के लिए हाथ फैलाना पड़ता है। ये एक बहुत बड़ी बात है। इस पर बहुत ज्यादा खर्च भी आएगा।
लेकिन दिल्ली की सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। दिल्ली की वित्तमंत्री आतिशी मार्लिन ने सोमवार को 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह आतिशी का पहला बजट भाषण था। उन्हें पिछले साल मार्च में दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।