
आज यानी 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र 3 से लेकर 11 अक्टूबर तक है और 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। बता दे कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजन का महत्व होता है।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त है। पहला मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6:15 से लेकर सुबह 7:22 तक रहेगा। वही, दूसरा मुहूर्त सुबह 11:46 से लेकर दोपहर 12:33 तक रहेगा। इन दोनों शुभ योग के दौरान घटस्थापना कर देवी मां की आराधना कर सकते हैं।
नवरात्रि पर 9 देवियों की पूजा
3 अक्टूबर को माता शैलपुत्री की पूजा – (पहला दिन)
4 अक्टूबर को माता ब्रह्मचारिणी की पूजा – (दूसरा दिन)
5 अक्टूबर को माता चंद्रघंटा की पूजा – (तीसरा दिन)
6 अक्टूबर को माता कुष्मांडा की पूजा – (चौथा दिन)
7 अक्टूबर को माता स्कंदमाता की पूजा – (पांचवा दिन)
8 अक्टूबर को माता कात्यायिनी की पूजा – (छठा दिन)
9 अक्टूबर को माता कात्यायिनी की पूजा – (सातवाँ दिन)
10 अक्टूबर को माता महागौरी की पूजा – (आठवां दिन)
11 अक्टूबर को माता सिद्धिदात्री की पूजा – (नौवां दिन)
12 अक्टूबर को दशहरा और दुर्गा विसर्जन
नवरात्रि के 9 दिन 9 रंग
पहला दिन – सफेद
दूसरा दिन – लाल
तीसरा दिन – नीला
चौथा दिन – पीला
पांचवा दिन – हरा
छठा दिन – भूरा
सातवाँ दिन – नारंगी
आठवां दिन – पीकाॅक ग्रीन
नौवां दिन – गुलाबी