Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राष्ट्रीय » रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ मनाई होली

राष्ट्रीयपॉलिटिक्ससमाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ मनाई होली

Jagruk Times
Last updated: March 26, 2024 12:46 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ मनाई होली
e2082275 ee7b 4f71 ba94 171c006703f7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ मनाई होली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (24 मार्च, 2024) को लेह में सैनिकों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली भी थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को सच्ची  श्रद्धांजलि के रूप में लेह के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने सैनिकों को संबोधित करते हुए दुर्गम इलाके और कठोर मौसम में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए उनकी वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों की सकारात्मक प्रतिबद्धता शून्‍य से कम तापमान से भी ज्यादा मजबूत होती है। उन्होंने कहा, जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई वित्तीय राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, उसी प्रकार लद्दाख भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि हमारे बहादुर सैनिक सीमाओं की हिफाजत कर रहे हैं। हम प्रगति कर रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं, क्योंकि हमारे मुस्‍तैद सैनिक सीमाओं पर तैयार खड़े हैं। प्रत्येक नागरिक को सशस्त्र बलों पर गर्व है, क्योंकि वे अपने परिवारों से बहुत दूर रहते हैं, ताकि हम अपने परिवारों के साथ होली और अन्य त्योहार शांतिपूर्वक मना सकें। राष्ट्र सदैव हमारे सैनिकों का ऋणी रहेगा तथा उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि उन्होंने सैनिकों के साथ एक दिन पहले होली मनाने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना है कि त्योहारों को सबसे पहले देश के रक्षकों के साथ मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से सैनिकों के साथ एक दिन पहले त्योहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “कारगिल की बर्फ से ढकी चोटियों पर, राजस्थान के तपते मैदानों में और गहरे समुद्र में स्थित पनडुब्बियों में तैनात सैनिकों के साथ इस तरह के उत्‍सव मानना हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बन जाना चाहिए।”

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के अनुसार, बता दे कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्‍व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात सैनिकों से फोन पर बात की और उन्‍हें होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां तैनात सैनिकों से कहा कि वह जल्द ही सियाचिन का दौरा करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। राजनाथ सिंह का सियाचिन के दौरे पर जाने और वहां सैनिकों के साथ होली मनाने का कार्यक्रम था। हालांकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया और उन्होंने लेह में सैनिकों के साथ रंगों का त्योहार मनाया।

TAGGED:holi 2024Holi Celebration News in Hindiindian armynews in hindipolitics
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article baba0286 5b62 40e4 9fcf d34d6a2cfaab होली का पर्व आज, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
Next Article अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दीं होली की शुभकामनाएं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दीं होली की शुभकामनाएं
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स
June 7, 2025
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
समाचार मनोरंजन मुंबई
June 7, 2025
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोही Short News पाली राजस्थान
June 7, 2025
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade, मिट्टी से तिलक कर वीरता को नमन किया
समाचार Short News राजस्थान
June 7, 2025
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
June 7, 2025
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
सिरोही Short News पॉलिटिक्स राजस्थान समाचार
June 7, 2025
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
समाचार मनोरंजन राष्ट्रीय
June 7, 2025
deepika
Allu Arjun की फिल्म में Deepika Padukone हुई शामिल, मेकर्स ने किया वीडियो शेयर
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
box office
Housefull 5 First Day Box Collection : धमाकेदार ओपनिंग ? हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
salman khan
Salman Khan और Sanjay Dutt की फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खूंखार है एक्टर्स का अवतार
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?