महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

9 Min Read
Image source – Social media

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी निधन हो गया है. उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि बुधवार (21 फरवरी) को हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. मनोहर जोशी का शुक्रवार तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर निधन हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. दोपहर 2 बजे के बाद दादर शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दे कि मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं.

मनोहर जोशी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

मनोहर जोशी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, श्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुख हुआ. वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाईं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया.

पीएम ने आगे लिखा, केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया. लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया. मनोहर जोशी जी को एक विधायक के रूप में उनकी कर्मठता के लिए भी याद किया जाएगा, उन्हें चारों विधानमंडलों में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ॐ शांति.

यह भी पढ़े : छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर अमित शाह ने शोक जताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुःखी हूँ। देश और महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान सदैव हमारी स्मृति में रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति.

पूर्व लोकसभा स्पीकर के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष और वरिष्ठ राजनेता श्री मनोहर जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं. सदन के संचालन की विशिष्ट और निष्पक्ष शैली के कारण उन्हें सभी दलों के नेताओं का सम्मान प्राप्त था.

मनोहर जोशी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी सर के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ. सर के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का सभ्य चेहरा खो गया है. हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो बेहद विनम्र, हजराजबाबी और महाराष्ट्र के साथ-साथ मराठी मानुष के प्रति भावुक था. गठबंधन सरकार के दौरान मुझे जोशी सर के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। परिवार के मुखिया की तरह उनका सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम शांति.

मनोहर जोशी के निधन पर उद्धव गुट ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना के वरिष्ठ नेता और हिदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के निष्ठावान शिवसैनिक मनोहर जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

पूर्व सीएम के निधन पर संजय राउत जताया दुख

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, शून्य से जगत् का रचयिता. महाराष्ट्र पर बहुत गर्व है. अंतिम सांस तक शिवसैनिक के रूप में रहे मनोहर जोशी जी को नमस्कार!

दिलीप वलसे पाटिल ने मनोहर जोशी के निधन पर जताया दुख

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने एक्स पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन का समाचार दुःखद है. उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति मिले.

जानकारी के मुताबिक, मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर, 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने मुंबई में शिक्षा ग्रहण की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई नगर निगम में कुछ समय तक नौकरी भी की. इसके बाद वह बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल हो गए थे. ठाकरे के वह करीबियों में रहे.

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र : छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती आज, CM एकनाथ शिंदे संग दोनों डिप्टी CM ने पुष्पांजलि अर्पित की

मनोहर जोशी 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर रहे. वह 14 मार्च,1995 को मुख्यमंत्री बने और 31 जनवरी 1999 तक इस पद पर रहे. शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन में पहली बार महाराष्ट्र में सत्ता हासिल की. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष (2002-2004) के रूप में कार्य किया.

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version