Golmaal 5 को लेकर क्या आया नया अपडेट ? किस एक्टर की होगी फिल्म में एंर्टी ?

2 Min Read
Golmaal 5 को लेकर क्या आया नया अपडेट ?

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है। एक्टर ने हालही में कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वही अब उनकी फिल्म गोलमाल की 5 वी फ्रेंचाइजी को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। एक्टर अजय देवगन के साथ उनकी कई सारी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। गोलमाल 5 (Golmaal 5) को लेकर अब मेकर्स जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले है। क्या कुछ है अपडेट चलिए जानतें हैं।

क्या कुछ है फिल्म को लेकर अपडेट ?

गोलमाल 5 की स्क्रिप्टिंग पर मेकर्स अभी फिलहाल काम कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है स्क्रिप्टिंग का काम सितंबर के महीने में खत्म किया जा सकता है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी हमेशा से ही उनके फैंस को पसंद आती है। दोनों एकसाथ गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वही इस लिस्ट में अब गोलमाल 5 का नाम भी शामिल होने वाला है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात करे तो, फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार फिर एकबार साथ नजर आने वाले हैं।

किस फिल्म की शूटिंग में बिजी है डायरेक्टर ?

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों एक्टर जॉन अब्राहम के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग का काम 2025 तक पूरा हो जाएगा और मेकर्स इस मूवी को साल 2026 की शुरुआत में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 पर अजय देवगन के साथ काम शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग साल 2026 से शुरू की जा सकती है और यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version