Mannara Chopra के पिता का हुआ निधन, एयरपोर्ट पर हुईं Actress स्पॉट

2 Min Read
Mannara Chopra के पिता का हुआ निधन

प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) पर दुखो का पहाड़ टूट गया है। देर रात मन्नारा के पिता रमन राय हांडा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फादर्स डे के एक दिन बाद एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता के मौत के कुछ ही घंटों बाद मन्नारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहाँ उसके चेहरे पर उदासी और गम साफ दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

आपको बता दें, मन्नारा चोपड़ा ने हालही में अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, अत्यंत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे। पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस देर रात मुंबई लौटी अपनी बहन के साथ। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ़ नजर आ रहा था। मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार 18 जून 1 बजे अँधेरी वेस्ट में होगा।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन है मन्नारा

मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। फिल्मों में आने से पहले मन्नारा चोपड़ा ने अपना नाम बदल लिया था जिसका आइडिया उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने दिया था। मन्नारा के पिता प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी थे। आपको बता दें, मन्नारा चोपड़ा ने साल 2014 में आयी फिल्म जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 से मिली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version