The Diplomat Movie Review : द डिप्लोमैट बनकर छा गए जॉन अब्राहम , हर एक सीन है शानदार

3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और सादिया खतीब (Sadia Khatib) की फिल्म “द डिप्लोमैट” (The Diplomat) इन दिनों सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुई है। एक्टर की यह फिल्म अब होली के ख़ास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लगातार एक्टर अपनी फिल्मों से कुछ अलग करने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में आप यह फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो कैसी है यह फिल्म चलिए जानतें हैं।

कहानी

एक्टर जॉन अब्राहम की इस फिल्म का प्रमोशन बहुत ही कम किया गया है। कही ना कही मेकर्स यह बात जानतें थे कि, कहानी बेहतरीन है और ऑडियंस को भी यह कहानी पसंद आएगी। फिल्म की कहानी उज्मा अहमद की जिंदगी की झलक को दिखाती है। यह फिल्म में उज्मा अहमद के किरदार में (सादिया खतीब) हैं। वही जॉन अब्राहम राजनयिक (जे.पी. सिंह) के किरदार में हैं। 28 साल की उज्मा पाकिस्तान के इंडियन एंबेसी में फंस जाती है। वहां उसकी शादी एक शख्स से जबरदस्ती करा दी जाती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उज्मा जे.पी. सिंह से मदद मांगती है। क्या जे.पी. सिंह उसकी मदद कर पाता है ? क्या उज्मा वापस भारत आ पाती है ? यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

कैसी है यह फिल्म

यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। सच्ची घटना पर बनी यह फिल्म लोगों को जरूर देखनी चाहिए। कहानी को बहुत ही खूबसूरत तरह से पेश किया गया है। फिल्म की कहानी कई सीन में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की याद दिलाएगी। डायलॉग्स बेहतर ना होने के बावजूद यह फिल्म ने बहुत शानदार काम किया है। जे.पी. सिंह के किरदार के लिए जॉन अब्राहम के अलावा शायद ही कोई एक्टर परफेक्ट होता।

एक्टिंग

जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म की जान सादिया खतीब है। फिल्म में उनका काम बहुत अच्छा है। इमोशन डायलॉग्स से अब वो फैंस के दिलों पर राज करेंगी। हमेशा अपने बॉडी को लेकर एक्टर फैंस के बीच छाए रहते है लेकिन, इस बार उन्होंने अपने रोल के साथ जस्टीफाई किया है। इन दोनों स्टार के अलावा फिल्म में शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा जैसे कई कलाकार आपको देखने को मिलेंगे। सभी ने अपना काम अच्छा किया।

डायरेक्शन

द डिप्लोमैट का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है। फिल्म की राइटिंग कमाल की है। कहानी बेहद दिलचस्प है लेकिन कई सीन में कुछ खामियां देखने को मिली है। बिना मसाले के भी फिल्म अच्छी बनाई जा सकती है। यह फिल्म में हमें देखने को मिला है। 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म आपको सीट से बांधे रखेगी।

अगर आप जॉन अब्राहम के फैन है और सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्में देखना पसंद है तो , यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।

रेटिंग 3 / 5

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version